सहारनपुर में पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों बाइक से जा रहे थे। पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकने का इशारा किया तो दोनों न फायरिंग कर दी। काउंटर फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए भर्ती कराया है। जबकि दूसरे बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामला थाना मंडी क्षेत्र में रविवार रात का है। यहां पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में कोडीन-कफ-सिरप कांड में 10 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल वाराणसी में पुलिस ने कोडीन कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सारनाथ थाने में दर्ज हुए 18 दिसंबर 2025 की मुकदमें में कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है। पुलिस ने महज 82 दिनों में कोर्ट में शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल सहित 10 आरोपियों पर चार्जशीट दायर की है। जिसमें प्रयागराज और कानपुर के आरोपी भी हैं। इस मुकदमें में भोला जायसवाल सहित सभी जेल में बंद हैं। वहीं इस पूरे प्रकरण के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो चुकी है।

Leave a Reply