DniNews.Live

यूपी की बड़ी खबरें:वाराणसी में भाजपा पार्षद पर FIR, आईटी सेल के पदाधिकारी ने हत्या की धमकी देने का लगाया आरोप

वाराणसी में भाजपा के पार्षद हनुमान प्रसाद सोनकर पर हत्या की धमकी देने पर केस दर्ज है। आईटी सेल के पदाधिकारी दीपक कुमार ने उनके खिलाफ सारनाथ थाने में केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने इस मामले में सबूत के तौर पर आडियो क्लिप भी सौंपी हैं। शिकायतकर्ता ने बताया- 16 मार्च की शाम सालारपुर वार्ड के पार्षद हनुमान प्रसाद सोनकर ने मुझे फोन किया। बिना किसी बात के उन्होंने मुझे भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। मैंने विरोध किया तो उन्होंने घर में घुसकर मारने की धमकी दी। कहा की मेरा कुछ कर नहीं पाओगे। यहां पढ़ें पूरी खबर कानपुर में महिला सिपाही से 4.62 लाख का फ्रॉड, शेयर मार्केट में निवेश का दिया था झांसा कानपुर में महिला सिपाही के साथ 4.62 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने उसे निवेश करने पर मुनाफे का झांसा दिया था। ठगी का पता चलने पर महिला ने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की। उसने पुलिस को बताया- उसका नाम सपना है। वह रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है। उसे कुछ दिनों पहले एक वाट्सएप नंबर ग्रुप में जोड़ा गया। जिसमें शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने के मैसेज आते थे। ग्रुप के एडमिन के झांसे में आकर उसने एक लिंक के जरिए एप्लीकेशन डाउनलोड किया। उसके बाद अपना अकाउंट बनाया। इसके जरिए उससे कई बार में 4.62 लाख रुपये निवेश के नाम पर ट्रांसफर कराए गए। कुछ समय बाद जब उन्होंने रुपए निकालने का प्रयास किया, तो वह रुपए नहीं निकाल सकी। तब जाकर उन्हें ठगी का पता चला। CRPF भर्ती घोटाले में पूर्व DIG समेत तीन दोषी, सीबीआई कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई लखनऊ की CBI कोर्ट (वेस्ट) ने CRPF कांस्टेबल भर्ती घोटाले में पूर्व DIG समेत तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। इन्हें तीन साल की सजा के साथ कुल 1.20 लाख रुपए के जुर्माना भरना होगा। 15 साल तक चले इस मामले में कोर्ट ने पूर्व DIG विनोद कुमार शर्मा, CRPF कर्मी सत्यवीर सिंह और तीरथ पाल चतुर्वेदी को दोषी पाया। तीनों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार किया था। 2009 में दर्ज हुआ था केस यह मामला CRPF में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती के दौरान घूसखोरी और अनियमितताओं से जुड़ा हुआ था, जिसमें चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप लगे थे। CBI ने इस मामले को 23 फरवरी, 2009 को सोर्स इनपुट के आधार पर दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि आरोपी अधिकारियों ने भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से पैसे लिए थे। पढ़ें पूरी खबर बदायूं में फरियादी से अभद्रता करने पर कोतवाल समेत दो सस्पेंड; थाने में गाली-गलौज की, धक्के देकर बाहर निकाला बदायूं की बिसौली कोतवाली में दृष्टिहीन व्यक्ति से अभद्रता का वीडियो सामने आया है। थाने से फरियादी को गाली देकर धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया। वीडियो में कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर फरियादी को गाली देते दिखाई पड़ रहे हैं। वह हड़काते हुए अपनी कुर्सी से उठते हैं और दृष्टिहीन फरियादी को धक्के देकर बाहर कर देते हैं। वीडिया सामने आने पर एसएसपी ने कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर और दरोगा भूपेंद्र यादव को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ बिसौली को सौंपी गई है। पढ़ें पूरी खबर

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *