DniNews.Live

यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ में महिलाओं ने गैस सिलेंडर की अर्थी निकाली, छाती पीट-पीटकर रोईं

अब हम अपने बच्चों को कैसे पालेंगे? हमको छोड़ कर चले गए अब हम कैसे रहेंगे? अब हम क्या करेंगे? सिलेंडर के मरने के बाद हम कैसे जीएंगे? कुछ इस अंदाज में समाजवादी पार्टी की महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर की अर्थी निकालकर प्रदर्शन किया। मौजूदा सरकार का विरोध जताया और कहा कि जबसे बीजेपी सरकार आई है तबसे हर चीज के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। लखनऊ के कैसरबाग में सपा के मुख्यालय पर शुक्रवार को महिलाओं ने गैस सिलेंडर की किल्लत और महंगाई को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान सिलेंडर पर कफन (सफेद चादर) ओढ़ाकर रोईं और मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूरी खबर पढ़ें जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को फोन कर कहा- काम कर दो, नहीं तो मार देंगे केंद्रीय राज्यमंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके स्टाफ को किसी अनजान नंबर से कॉल आया। धमकी देने वाले ने कहा- काम कर दो, नहीं तो जयंत चौधरी को जान से मार देंगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जयंत चौधरी के असिस्टेंट विश्वेंद्र शाह ने दिल्ली के तुगलक पुलिस से शिकायत की। बताया- 18 मार्च को सुबह 11 बजे मेरे मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने पूछा- क्या मैंने वे कागज देखे हैं जो उसने फोन पर भेजे हैं। उसका काम हो जाना चाहिए, वरना मंत्रीजी को मार दूंगा। पूरी खबर पढ़िए गाजियाबाद में रहकर पाकिस्तान के लिए जासूसी, 6 एजेंटों ने 450 फोटो-VIDEO भेजे गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले 6 लोगों को कौशांबी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। सभी पिछले 4 दिन से पुलिस रिमांड पर हैं। इनकी निशानदेही पर 6 अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस गैंग का देशभर में करीब 50 सोलर कैमरे लगाने का प्‍लान था। दिल्ली-हरियाणा के रेलवे स्टेशनों पर कैमरे लगा भी दिए थे। पुलिस ने दोनों स्थानों के कैमरे रिकवर करते हुए जांच शुरू कर दी है। इन कैमरों को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। दिल्ली और सोनीपत में लगाए गए कैमरों का एक्सेस पाकिस्तान में था। यानी इनके वीडियो सीधे पाकिस्तान में देखे जा रहे थे। पढ़िए पूरी खबर आजमगढ़ सपा सांसद बोले- योगी का बुलडोजर सिर्फ PDA-ब्राह्मणों पर चलता है, भाजपाइयों के समय चाबी खो जाती है आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने बदायूं के HPCL दोहरे हत्याकांड को लेकर योगी सरकार को घेरा। उन्होंने दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में कहा- सीएम योगी का बुलडोजर भेदभाव करता है। सिर्फ PDA और ब्राह्मणों पर ही चलता है। भाजपाइयों और उनके करीबियों पर कार्रवाई के वक्त बुलडोजर की चाबी खो जाती है। सांसद ने दातागंज क्षेत्र में भाजपा विधायक राजीव सिंह बब्बू, उनके भाई और समर्थकों पर आतंक फैलाने का आरोप भी लगाया। साथ ही पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने और दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा दिलाया। धर्मेंद्र यादव पैसे देकर वोट खरीदने के एक मामले में सुनवाई के लिए बदायूं पहुंचे थे। जहां उन्हें कोर्ट ने मुकदमे से बरी कर दिया। पूरी खबर पढ़िए चोरी करने वाले गिरोह के 3 मेंबर मुठभेड़ में अरेस्ट: एक के पैर में लगी गोली, दुकान से 15 लाख के सोने-चांदी के सिक्के पार किए थे कानपुर के नयागंज में दो दुकानों से 27 लाख की नकदी चोरी करने वाले तीन आरोपियों की गुरुवार देर रात कलक्टरगंज पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, 70 हजार रुपए, चापड़, कटर समेत चोरी के उपकरण बरामद किए। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में चोरी करने के इरादे से चार-पांच चोर सीपीसी माल गोदाम के पास खड़े हैं। इस पर उनकी टीम ने घेराबंदी की तो सभी भागने लगे। उनमें से एक ने भागने के दौरान पुलिस पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने फायर किया तो उसके पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। पढ़िए पूरी खबर फर्रुखाबाद में रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा-आरक्षी निलंबित, अपहरण मामले में 25 हजार मांगने का आरोप फर्रुखाबाद में घूस लेने के आरोप में एसपी ने महिला सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल चालक को निलंबित कर दिया है। महिला दरोगा ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में निष्पक्ष विवेचना के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने 7 हजार रुपये और फोटो दे दिए। पूरी घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो सामने आने के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया। मामले की विभागीय जांच सीओ को सौंपी गई है। मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *