बिजनौर में एक युवक का शव 50 फीट ऊंची पानी की टंकी से लटकता मिला है। युवक एक दिन पहले घर से नमाज पढ़ने के लिए निकला था। पुलिस ने 24 घंटे बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही थी, उससे पहले ही शव बरामद हो गया। एक नोट मिला है, जिसमें बीमारी की वजह से सुसाइड का जिक्र है। टंकी की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण शव को नीचे उतारने में दिक्कत हुई। बाद में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने रस्सियों और सीढ़ी की मदद से शव को सुरक्षित नीचे उतारा। पूरा मामला जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर नगीना थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… मिर्जापुर में ट्रेलर की टक्कर से मां-बेटे और भतीजे की मौत, 200 मीटर घसीटा मिर्जापुर में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपनी चाची और चचेरे भाई के साथ दवा लेने सुबह 6 बजे घाटमपुर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बाइक सवार तीनों को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे देख आसपास के गांव वाले घटना स्थल पर पहुंचे, तबतक आरोपी चालक, ट्रेलर छोड़कर फरार हो चुका था। गुस्साए परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… बच्ची से रेप-हत्या करने वाले को फांसी की सजा, प्रयागराज में जज बोले- ये झकझोरने वाला अपराध प्रयागराज के सोरांव में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के मामले में पॉक्सो अदालत ने दोषी मुकेश पटेल को फांसी की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार चौरसिया की अदालत ने यह फैसला सुनाते हुए दोषी पर 25 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया। अदालत ने अपने आदेश में कहा- यह अपराध अत्यंत जघन्य है। समाज की अंतरात्मा को झकझोर देने वाला है, इसलिए आरोपी को मृत्युदंड दिया जाना उचित है। फैसले में स्पष्ट किया गया कि मृत्युदंड का अर्थ है फांसी पर लटकाकर मृत्यु देना। पढ़ें पूरी खबर… बसपा अंबेडकर जयंती पर लखनऊ में ताकत दिखाएगी, मायावती ने कल बड़ी बैठक बुलाई यूपी में भाजपा-सपा के बाद अब बसपा भी अपनी सियासी ताकत दिखाने जा रही है। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर इस बार अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि पार्टी लखनऊ में ही कार्यक्रम करेगी। इसमें प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा। मायावती ने इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में 14 अप्रैल के कार्यक्रम की तैयारियों, संगठन की मजबूती और 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह कार्यक्रम सिर्फ जयंती मनाने तक सीमित नहीं होगा, इसे 2027 के चुनावी बिगुल के रूप में भी देखा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… यूपी में लोवर पीसीएस के 2285 पदों पर भर्ती होगी, 29 मई से शुरू होंगे आवेदन प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) के 2285 पदों पर भर्ती होगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। भर्ती परीक्षा के लिए 29 मई ,2026 से आवेदन पत्र और आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करने का सिलसिला शुरू होगा। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून, 2026 है। शुल्क समायोजन और आवेदन पत्र में संशोधन 25 जून तक किया जा सकेगा। इसमें निदेशालय कोषागार में सहायक कोषागार के 548 पद, सहकारी समितियां एवं पंचायत, लेखा परीक्षा निदेशालय में लेखा परीक्षक के 419 पद, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में अमीन, नीलामीकर्ता के 323, नगर निकाय निदेशालय में अधिशासी अधिकारी के 238 पदों पर भर्ती होगी। इनके अलावा राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में लिपिक सह टंकक, रोकड़िया, सह लिपिक एवं लेखा लिपिक के 229 पद, चकबंदी आयुक्त कार्यालय में सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक आयतीकरण अधिकारी के 168 पद, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय में सहायक प्रबंधक गैर तकनीकी के 134, यूपी सड़क परिवहन निगम में केंद्र प्रभारी के 92 पद, परिवार कल्याण निदेशालय में जिला सहायक प्रशिक्षण अधिकारी के 85 पद, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में मंडी पर्यवेक्षक के 46 पद भी भरे जाएंगे। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…

Leave a Reply