DniNews.Live

यूपी की बड़ी खबरें:प्रतापगढ़ पुलिस की 25 हजार के इनामी से मुठभेड़, पैर में गोली लगी; सिपाही भी घायल

प्रतापगढ़ पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। गोली लगते ही बदमाश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी का हिस्ट्रीशीटर विपिन सिंह आठ मुकदमों में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पढ़ें पूरी खबर अखिलेश यादव कल करेंगे ‘मूर्ति देवी-मालती देवी’ महिला सम्मान की शुरुआत, 1-1 लाख रुपए देंगे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को ‘मूर्ति देवी-मालती देवी’ महिला सम्मान की शुरुआत करेंगे। इस सम्मान का नाम उनकी दादी मूर्ति देवी और मां मालती देवी के नाम पर रखा गया है। इस पहल के तहत 20 अलग-अलग कैटेगरी में महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इन कैटेगरी के नाम फूलन देवी, सावित्रीबाई फुले, अहिल्याबाई होल्कर, बेगम अख्तर, महादेवी वर्मा, सरोजिनी नायडू, रानी लक्ष्मीबाई समेत अन्य महान विभूतियों पर रखे गए हैं। हर सम्मान के साथ 1-1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। पूर्व मंत्री अंगद यादव की पैरोल याचिका खारिज: हत्या के 2 मामलों में दोषी इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पूर्व मंत्री अंगद यादव की पैरोल याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा- उनका आपराधिक इतिहास लंबा है। पैरोल देने के लिए कोई ठोस कारण भी नहीं बताया गया। अंगद यादव दो अलग-अलग हत्या के मामलों में दोषी हैं। 1995 के लखनऊ हत्याकांड में सजा के खिलाफ उनकी अपील हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से पहले ही खारिज हो चुकी है। वहीं, 2015 में आजमगढ़ में एक अधिवक्ता की हत्या के मामले में भी उन्हें दोषी ठहराया गया है। याचिका में उन्होंने उम्र (करीब 71 वर्ष), बीमारियों और पारिवारिक और कृषि कार्यों का हवाला देते हुए दो महीने की पैरोल मांगी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। पूरी खबर पढ़िए…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *