DniNews.Live

यूपी की बड़ी खबरें:’धुरंधर’ स्टाइल में अखिलेश के खिलाफ लखनऊ में पोस्टर लगे, लिखा- सपा का ल्यारी राज, नहीं भूलेंगे

लखनऊ में बुधवार रात सपा की पिछली सरकार को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में 2012 से 2017 के बीच अखिलेश यादव की सरकार की तुलना ‘धुरंधर’ फिल्म में दिखाए गए पाकिस्तान के ल्यारी राज से की गई है। सपा शासन के दौरान हुए अपराधों की खबरों की कटिंग लगाई गई हैं। लोरेटो स्कूल चौराहे पर लगे पोस्टर में लिखा है- ‘सपा का ल्यारी राज, न भूले हैं न भूलेंगे’। एक पोस्टर में लिखा है- कराची के ल्यारी जैसी ही स्थिति सपा शासन के दौरान उत्तर प्रदेश में थी। पोस्टर देवेंद्र तिवारी नाम के शख्स ने लगवाए हैं। उन्होंने पोस्टर में खुद को समाजसेवी बताया है। पूरी खबर पढ़िए… गाजियाबाद में पत्नी-प्रेमी की हत्या करने वाला एनकाउंटर में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा बरामद गाजियाबाद में पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार देर रात आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई थी। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया और जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। दरअसल, 23 मार्च की देर रात ट्रोनिका सिटी निवासी आरोपी राशिद ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पढ़िए पूरी खबर… बरेली में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत: 30 घंटे बाद मिला शव, NDRF-SDRF ने चलाया रेस्क्यू बरेली में खुले नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। करीब 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव निकाला जा सका। मंगलवार रात साढ़े 9 बजे युवक नाले में गिरा था, जिसका शव गुरुवार तड़के करीब 3 बजे बरामद हुआ। युवक के नाले में गिरने की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और तलाश अभियान शुरू कराया गया। मंगलवार पूरी रात रेस्क्यू चलता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब 15 फीट गहरे नाले में भारी मात्रा में कचरा और पानी के तेज बहाव के कारण टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार को दिनभर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और नगर निगम के कर्मचारी मौके पर जुटे रहे। पढ़िए पूरी खबर… सुल्तानपुर में हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला: गोली पीठ से सीने के आरपार, दो साल पहले हत्या मामले में गया था जेल सुल्तानपुर में बुधवार रात एक हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक माता प्रसाद पांडेय (50 वर्ष) कुड़वार थाना क्षेत्र के नरवापार निवासी थे। हमलावरों ने उन्हें कुड़वार कस्बे में गोली मारी। गोली माता प्रसाद की पीठ में लगी और सीने से पार हो गई। जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसपी चारू निगम, एएसपी अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी सौरभ सामंत और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। घटना कुड़वार कस्बे में कमला इंडियन गैस सर्विस के पास हुई। पढ़िए पूरी खबर… लखीमपुर में तेंदुए ने बच्ची को मार डाला; घर में घुसकर उठा ले गया, 200 मीटर दूर छोड़ी बॉडी लखीमपुर में बुधवार शाम घर में घुसकर तेंदुआ 7 साल की बच्ची को उठा ले गया। बच्ची उस समय खाना खा रही थी। बच्ची को बचाने के लिए परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पीछे दौड़े। तेंदुआ बच्ची को करीब 200 मीटर दूर खेत में छोड़कर भाग गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद वन विभाग के न पहुंचने से ग्रामीणों में गुस्सा है। मामला निघासन वन रेंज के सिधौना गांव का है। पढ़ें पूरी खबर कुशीनगर में दरिंदगी के बाद मासूम की हत्या, चाचा को फांसी की सजा; कोर्ट ने कहा- दुर्लभतम अपराध कुशीनगर में 7 वर्षीय मासूम से कुकर्म के बाद हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी पिंटू उर्फ कोयल को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस जघन्य अपराध को रेयरेस्ट ऑफ रेयर श्रेणी में रखते हुए कड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा- यह घटना न केवल न्यायिक चेतना को झकझोरती है, बल्कि पूरे समाज को स्तब्ध कर देती है। घटना 22 फरवरी की शाम की है। जटहा बाजार थाना क्षेत्र में मासूम गांव में डीजे देखने गया था, जहां से आरोपी चाचा उसे बहला-फुसलाकर ले गया। इसके बाद कुकर्म कर हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए शव को बांस के बखार में फेंक दिया था। पढ़ें पूरी खबर…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *