गोंडा में हाईस्कूल छात्र हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने उसकी प्रेमिका के पति समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 24 मार्च की रात साहिल को फोन कर बुलाया। उसे लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जांच में सामने आया है कि 20 साल का साहिल और 22 साल की मानसी चौहान में 3 साल से अफेयर था। दोनों साथ पढ़ाई करते थे। मानसी की शादी के बाद भी रिश्ता चलता रहा। पति ने दोनों की बातचीत की रिकॉर्डिंग फोन पर सुन ली थी। इसके बाद मर्डर का प्लान बनाया। आरोपियों ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला तरबगंज थाना क्षेत्र का लोनियन पुरवा गांव का है। पढ़ें पूरी खबर UP पुलिस में शामिल होंगे 912 अभ्यर्थी, भर्ती बोर्ड ने रिजल्ट जारी किया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक गोपनीय, सहायक उप निरीक्षक लिपिक और लेखा पदों पर 912 अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया है। लिखित परीक्षा और अन्य चरणों के बाद मेरिट व आरक्षण नियमों के आधार पर सूची जारी हुई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर रिजल्ट देख सकते हैं। शंकराचार्य के खिलाफ SC पहुंचे आशुतोष महाराज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत दी थी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को यौन उत्पीड़न मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 25 मार्च को अग्रिम जमानत दी थी। इस फैसले के खिलाफ आशुतोष महाराज ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। आशुतोष महाराज का कहना है कि हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद मैंने अपने अधिवक्ता सौरभ अजय गुप्ता से बात की। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की। पढ़ें पूरी खबर.…

Leave a Reply