DniNews.Live

यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में सेप्टिक टैंक में उतरे दो युवकों की मौत, पुलिस और SDRF ने तीसरे को बचाया

कानपुर में सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय 2 युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसीपी कल्याणपुर, डीसीपी वेस्ट सहित एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू कर 3 लोगों को बाहर निकाला। फिर पुलिस ने सभी को हैलट हॉस्पिटल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। मरने वाले जीजा-साले हैं। कर्नलगंज थाने क्षेत्र के रहने वाले इरफान ने बताया- रात में कल्याणपुर के गोवा गार्डन में बने ओम इन्क्लेव अपार्टमेंट में मैं जावेद (45) और आबिद (25) के साथ सेप्टिक टैंक साफ करने पहुंचा था। रात में करीब साढ़े 12 बजे के आसपास हमने पूरा सेटअप लगाया और सफाई करने तीनों लोग अंदर चले गए। पहले राउंड की सफाई करने के बाद हम तीनों बाहर आ गए। इसके बाद करीब 2 बजे दोबारा से अंदर सफाई करने के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में एक घंटे में दो लूट, मुठभेड़ में 2 बदमाश अरेस्ट; एक के पैर में लगी गोली कानपुर में बाइक सवार लुटेरों ने महिला सिविल डिफेंस कर्मी से मंगलसूत्र लूट लिया। घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस की बदमाशों मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख दूसरा आरोपी भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चकेरी थाना क्षेत्र में एक घंटे के अंदर 2 लूट की वारदातें की थीं। बदमाशों का एनकाउंटर की सूचना मिलने पर पीड़ित महिला मौके पर पहुंची। उसने हाथ जोड़कर डीसीपी ईस्ट को थैंक यू बोला। पढ़ें पूरी खबर
हाथरस में यौन शोषण के आरोप से प्रोफेसर रजनीश बरी; कोर्ट में छात्राओं ने आरोपों से किया इंकार हाथरस में बहुचर्चित यौन शोषण मामले में प्रोफेसर रजनीश को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया। एडीजे एफटीसी प्रथम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सबूतों के अभाव में आरोपी प्रोफेसर को बरी करने का आदेश दिया। पीड़ित छात्राओं ने कोर्ट में प्रोफेसर पर लगाए गए सभी आरोपों से इंकार कर दिया। वहीं आरोपी पक्ष के वकील ने सामने आए अश्लील वीडियो को AI जनरेटेड बताया। पीड़ित पक्ष से आरोपों को साबित करने के लिए 9 गवाह पेश किए किए। इनमें पीड़ित दो छात्राएं और पूर्व कर्मचारी भी शामिल थीं। कोर्ट ने गवाहों और छात्रों के बयान और सबूतों को आरोपी के खिलाफ नाकाफी माना और फैसला सुनाया। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ के बच्चों ने गुल्लक तोड़कर ईरान भेजे पैसे, फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- चारों बेटों को कुर्बान कर दूंगी ईरान-इजरायल युद्ध के बीच लखनऊ से ईरान को आर्थिक मदद भेजी जा रही है। इसके लिए शहर के दरगाह हजरत अब्बास में स्कैनर लगाया गया है। उसके जरिए बड़ी संख्या में शिया समाज के लोग पैसे भेज रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कैनर ईरान एंबेसी से जुड़ा है। महिलाएं अपने जेवर बेचकर मदद के लिए पहुंचीं। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर पैसे दिए। उन पैसों को स्कैनर के जरिए ईरान भेजा गया। कई महिलाएं फूट-फूटकर रोती नजर आईं। एक महिला ने कहा- ईरान की हर मदद करूंगी। अपने चारों बेटों को कुर्बान कर दूंगी। पूरी खबर पढ़ें…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *