DniNews.Live

यूपीडीसीएल लीजेंड्स कप में आगरा टीम का रोमांचक प्रदर्शन:चाहर ग्राउंड मुकाबले में डॉक्टर राहुल सिंह चमके, टीम ने जीत दर्ज की

चाहर क्रिकेट ग्राउंड पर लीजेंड्स कप सीजन-1 का उत्साहपूर्ण आगाज़ हुआ, जहां मेजबान आगरा लीजेंड्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही दिन रोमांचक जीत दर्ज कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। 40 वर्ष से अधिक आयु के डॉक्टर खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में आगरा टीम ने संघर्ष और संयम के साथ खेलते हुए दर्शकों को प्रभावित किया। दूसरे मुकाबले में आगरा लीजेंड्स और कानपुर लीजेंड्स के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। कानपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए, जिसमें डॉ. राहुल ने 38 रन, मानव लूथरा ने 32 रन और डॉ. संदीप फौजदार ने 26 रन का योगदान दिया। जवाब में आगरा लीजेंड्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 138/8 रन बनाकर 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। मैच आखिरी ओवर तक चला और आगरा टीम ने दबाव में शानदार खेल दिखाया। इस जीत के हीरो रहे आगरा के डॉ. राहुल सिंह, जिन्होंने 3.5 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके और ‘मैन ऑफ द मैच’ बने। उनकी घातक गेंदबाजी ने मैच का रुख पलट दिया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले खेले गए मुकाबले में मेरठ ग्लैडिएटर्स ने आगरा लीजेंड्स को 59 रन से हराया। मेरठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204/8 रन बनाए, जिसमें सौरभ अग्रवाल और विवेक सिंह की अहम पारियां रहीं। जवाब में आगरा की टीम 145/8 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट में आगरा, मेरठ, प्रयागराज, जयपुर और कानपुर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का शानदार उदाहरण पेश किया, जिससे आने वाले मुकाबलों को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *