![]()
यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत:सांपों के जहर मामले में कोर्ट ने रद्द की यूपी पुलिस की FIR
सुप्रीम कोर्ट ने सांपों के जहर मामले में फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज सांपों के जहर मामले को खत्म कर दिया है। करीबन 7 महीने पहले इस मामले में एल्विश ने चार्जशीट और मुकदमे की प्रक्रिया को चुनौती दी थी। जिसके बाद मामले से जुड़ी आपराधिक कार्यवाही पर कोर्ट ने रोक लगा दी थी। सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। जिसके बाद अब कोर्ट ने एफआईआर को रद्द कर दिया है। दरअसल नोएडा पुलिस ने नवंबर 2023 में एक रेव पार्टी में सांपों के जहर का इस्तेमाल करने के आरोप में एल्विश यादव को मार्च 2024 में गिरफ्तार किया था। उन पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, उन्हें कुछ दिनों बाद जमानत मिल गई थी, लेकिन यह मामला काफी चर्चा में रहा। उन पर पार्टी में नशीले पदार्थ के रूप में सांप के जहर की सप्लाई और रेव पार्टी का आयोजन करने का आरोप लगा था। जिसके बाद 17 मार्च 2024 को नोएडा पुलिस ने पूछताछ के बाद एल्विश को गिरफ्तार किया था और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। इस मामले में 5 सपेरों समेत अन्य लोग भी गिरफ्तार हुए, जिनके जरिए एल्विश का नाम सामने आया था। People for Animals (PFA) संगठन ने इस मामले में स्टिंग ऑपरेशन किया था। एल्विश फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। मार्च 2026 की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले से जुड़ी कार्यवाही चल रही है। खबर अपडेट की जा रही है…
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply