सुपौल जिला मुख्यालय स्थित होटल नीतमाया में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार दोपहर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो के जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने की। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं बैठक के दौरान संगठन विस्तार अभियान को गति देने, बूथ स्तर तक युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं की ऊर्जा, समर्पण और सक्रिय भागीदारी से संगठन को आने वाले समय में और अधिक मजबूती मिलेगी। संगठनात्मक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। साथ ही बूथ स्तर पर मजबूत नेटवर्क तैयार करने और नए युवाओं को जोड़ने पर भी बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर तथा पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शंकर चौधरी उर्फ खोखा बाबू ने संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और समर्पण से ही पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलती है। नेताओं ने युवा कार्यकर्ताओं से निरंतर सक्रिय रहने और संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा बनाए रखने की अपील की। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प इस अवसर पर कुणाल ठाकुर, विमलेंदु कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का समापन संगठनात्मक रणनीति तय करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ किया गया। नेताओं ने भरोसा जताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
https://ift.tt/1vf6b9L
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply