सिटी रिपोर्टर|बेतिया युवा रोजगार व कौशल विकास विभाग की ओर से मां कौशल्या कम्प्यूटर सेन्टर जगदीशपुर मझौलिया रोड के परिसर में 24 फरवरी को प्रखंड स्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी नियोजन मेला में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन व बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है। जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्हें विभिन्न व्यवसायों और करियर विकल्पों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना है।
https://ift.tt/HFRome1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply