![]()
युवती ने रील बनाने के लिए किया खतरनाक स्टंट:दोनों हाथ छोड़कर बस के आगे चलाई स्कूटी, 23 हजार का चालान
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रील बनाने की दीवानगी में एक युवती ने अपनी और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में यात्रा कर रहे यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। यह घटना बुलंदशहर के अनूपशहर रोड पर हुई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती तेज रफ्तार स्कूटी पर अपनी एक साथी के साथ बैठी है। वह स्कूटी पर पीछे बैठी साथी के साथ दोनों हाथ छोड़कर रोडवेज बस के आगे स्कूटी चला रही थी।
यह खतरनाक स्टंट पलक झपकते ही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था, जिससे युवती, उसकी साथी और बस में सवार यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था। हाईवे पर रील बनाने के लिए इस तरह के स्टंट करने वाले युवा लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस द्वारा ऐसे स्टंटबाजों पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बुलंदशहर पुलिस ने दैनिक भास्कर पर खबर चलने के बाद रील बनाने वाली युवती का 23 हजार रुपए का चालान किया। एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि दैनिक भास्कर पर खबर चलने के बाद मामले पर संज्ञान लिया गया है। इस वाहन पर 23 हजार रुपये का चालान किया गया है।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply