![]()
युवक पर धर्म छिपाकर शादी का झांसा देने का आरोप:पीड़िता की मां की शिकायत पर FIR, बलरामपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बलरामपुर जिले के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक पर धर्म छिपाकर शादी का झांसा देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, युवती अपनी मां के साथ नई दिल्ली में काम करती थी। वहां उसकी मुलाकात शानू नामक युवक से हुई। युवती का आरोप है कि युवक ने अपना धर्म छिपाकर उससे दोस्ती की और शादी का वादा कर उसे फंसाया। कुछ समय बाद युवती अपनी मां के साथ अपने गांव लौट आई। युवती का आरोप है कि 4 अप्रैल को युवक ने उसे फोन कर गांव के बाहर बुलाया। उसने शादी करने की बात कहकर युवती को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इसी दौरान युवक के फोन पर एक कॉल आया, जिसमें उसने अपना नाम अलग बताया। इससे युवती को संदेह हुआ। पूछताछ करने पर युवक ने अपना धर्म छिपाने और झूठ बोलने की बात स्वीकार कर ली। घटना के बाद युवती ने अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद उसने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल ने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और गहन जांच जारी है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply