मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना भंडूरा और जट-मुझेड़ा गांवों के बीच देर रात करीब 10 बजे हुई। मृतक की पहचान 20-25 वर्षीय वचन उर्फ ढोंडी के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, युवक नट समाज से था और शराब पीने का आदी था। बताया गया है कि शाम को उसने अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगे थे। मां द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर युवक नाराज होकर घर से निकला और उसने फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सिखेड़ा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और युवक के शव को बारीक रस्सी के सहारे पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिखेड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply