युवक की हत्या कर लकड़ी की टाल में फेंका शव:अलीगढ़ के गांधी पार्क बस स्टैंड के पीछे मिट्‌टी में दबाया, हाथ पर लिखा है वीर


                 युवक की हत्या कर लकड़ी की टाल में फेंका शव:अलीगढ़ के गांधी पार्क बस स्टैंड के पीछे मिट्‌टी में दबाया, हाथ पर लिखा है वीर

युवक की हत्या कर लकड़ी की टाल में फेंका शव:अलीगढ़ के गांधी पार्क बस स्टैंड के पीछे मिट्‌टी में दबाया, हाथ पर लिखा है वीर

अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र में गांधी पार्क बस स्टैंड के पीछे लकड़ी की टाल में युवक की हत्या कर दी है। इसके बाद शव को टाल में ही मिट्‌टी में दबा दिया। शाहकमाल रोड पर बुधवार सुबह टहलने निकले लोगों ने मिट्‌टी से पैर बाहर निकले देख थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। युवक की पहचान न होने पर पुलिस ने शव को लावारिस में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी उम्र करीब 30 वर्ष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसे शाह कमाल रोड पर घूमते देखा गया है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सीधे हाथ में नगर कोट का कड़ा मिला है। वहीं, सीधे हाथ के कंधे पर हनुमान का टैटू और हाथ पर वीर लिखा (गुदा) हुआ है। फॉरेंसिक टीम ने एकत्रित किए साक्ष्य शरीर पर चोट के निशान मिल हैं और पास में पत्थर पड़े हुए हैं। पुलिस को शव है कि पत्थरों से प्रहार कर हत्या की गई है। फॉरेंसिक टीम ने पत्थर आदि साक्ष्य भी एकत्रित कर लिए हैं। वहीं, स्थानीय लोगों से भी जानकारी हासिल की जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। वारदात स्थल पर कोई सीसीटीवी भी नहीं है। हालांकि आसपास के सीसीटीवी खंगाले जाएंगे। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि ईंट–पत्थर से हत्या की गई है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein