DniNews.Live

युवक का सिर काटकर चूल्हे में जलाया:बाराबंकी में बीच सड़क पर फरसे से हमला किया; लोग देखते रहे

बाराबंकी में एक युवक की शनिवार को बांके से गला काटकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने पहले सिर को धड़ को अलग किया। फिर सिर लेकर वह अपने घर चला गया। घर में चूल्हा जलाया और सिर को जलाने के लिए उस पर रख दिया। दबिश देने पहुंचे पुलिसकर्मियों ने यह देखा तो दंग रह गए। आरोपी को गिरफ्तार करके सिर को कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर धड़ भी बरामद किया। घटना टिकैतनगर थाना क्षेत्र में दोपहर करीब 12 बजे हुई। दिनदहाड़े हुई हत्या की सूचना पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… पारा बेहटा गांव का रहने वाला बबलू (21) तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह आइसक्रीम बेचने का काम करता था। घर में उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। शनिवार को बबलू रोज की तरह बर्फ बेचने निकला था। परसवाल गांव के पास शंकर यादव (50) से उसका झगड़ा हो गया। मामूली कहासुनी में शंकर इस कदर आगबबूला हुआ कि वह दौड़कर घर के अंदर गया और फरसा ले आया। इसके बाद शंकर ने फरसे से बबलू पर हमला कर दिया और सरेआम उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। आसपास के लोग बचाने की हिम्मत नहीं कर सके
हत्या करने के बाद शंकर भागने के बजाय बबलू का कटा हुआ सिर उठाकर अपने घर चला गया। आसपास के लोगों की हिम्मत नहीं हुई कि उसे रोक सकें। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस टीम शंकर के घर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर हर कोई सन्न रह गया। शंकर घर अंदर आराम से चूल्हा जलाकर उसमें सिर रखकर उसे जलाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने तुरंत शंकर को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से सिर और फरसा भी बरामद किया। झोपड़ी बनाकर अकेले रहता था गांव के लोगों ने बताया कि शंकर सनकी किस्म का आदमी था। गांव में किसी से ज्यादा बात नहीं होती थी। गांव के बाहर एक झोपड़ी बनाकर अकेले रहता था। घर वाले भी इससे मतलब नहीं रखते थे। गांव में अगर कोई कुछ बात करता तो वह हमेशा लड़ने के लिए तैयार रहता था।
बबलू की मौत के बाद उसके दो मासूम बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सनक और आपसी झगड़े का लग रहा है। इतनी क्रूरता के पीछे की असली वजह जानने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ————————– यह खबर भी पढ़ें… 8 साल की बच्ची का हत्यारोपी किराएदार एनकाउंटर में ढेर, आगरा में मकान मालिक से बदला लेने के लिए वारदात की आगरा में कारोबारी मकान मालिक की 8 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी किराएदार शनिवार तड़के 3 बजे एनकाउंटर में ढेर हो गया। DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी फिरोजाबाद भागने की फिराक में है। उन्होंने बताया- पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी फायरिंग करने लगा। इसमें एक दरोगा को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी गोली लग गई। पढ़ें पूरी खबर…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *