DniNews.Live

युवक का शव फांसी पर लटका मिला:जालौन में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी

जालौन जिले के नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में एक युवक का शव घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला। इस बारे में तब जानकारी हुई जब परिवार के लोग घर पहुंचे, जहां उन्होंने युवक को फंदे पर लटका देखा, उनके होश उड़ गए। मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए हंगामा किया, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर मामले की जांच करते हुए सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पिता ने परिवार के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामला नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर का है। यहां के रहने वाले सुंदर सिंह के पुत्र प्रशांत (22) शुक्रवार 19 मार्च 2026 की सुबह करीब 10 बजे अपने खेत से घर आया था। खेत पर काम कर रहा प्रशांत अपनी मां मंजू से नहाने की बात कहकर घर आया था, लेकिन उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद जब उसके दादा घर पहुंचे, तो उन्होंने घर के अंदर का दृश्य देखकर शोर मचा दिया। प्रशांत घर के अंदर एक खूंटी से साड़ी की लेस के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर नदीगांव थाना पुलिस के साथ को परमेश्वर प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। इस दौरान मृतक के पिता सुंदर सिंह और अन्य प्रजननों ने इसे आत्महत्या नहीं हत्या बताते हुए सब रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, साथ ही परिजनों और मृतक के पिता ने बताया कि पूर्व में गांव के ही कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था। आरोप है कि गंगाराम पुत्र डरहले निवासी सिकंदरपुर समेत अन्य लोग उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी देते थे। सुंदर सिंह का कहना है कि उनकी जमीन हड़पने की नीयत से उनके पुत्र की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गहराई से जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं, सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर गंगाराम के खिलाफ हत्या का मामला पंजीकृत कर लिया है, साथ ही सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *