DniNews.Live

यमुना में कूदने वाली युवती का मामला संदिग्ध:लापता युवती का पता नहीं, शादी से बचने की आशंका

जालौन के यमुना नदी में कूदने की खबर से हड़कंप मच गया था, लेकिन अब यह मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का प्रयास माना गया था, लेकिन मौके से मिले साक्ष्य और स्थानीय लोगों के बयानों ने जांच का रुख बदल दिया है। जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात की 20 वर्षीय अंजलि तिवारी घर से बाजार जाने निकली थी और बाद में लापता हो गई। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कालपी के नए यमुना पुल के नीचे उसकी चप्पल और दुपट्टा मिलने से परिजनों ने नदी में कूदने की आशंका जताई। कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर जांच शुरू की। यमुना में गोताखोरों को उतारा गया, लेकिन अब तक युवती का कोई सुराग नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने भी किसी को नदी में कूदते नहीं देखा। पुलिस को यह तथ्य भी मिला कि अंजलि की शादी तय हो चुकी थी। इस आधार पर अब यह भी जांच की जा रही है कि युवती ने शादी से बचने के लिए यह पूरा घटनाक्रम रचा हो सकता है। युवती के पिता ने भोगनीपुर थाने में तहरीर देकर बेटी की तलाश की मांग की है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है, लेकिन फिलहाल अंजलि का कोई सुराग नहीं मिला है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *