पटना में गुरुवार की सुबह तेज ठंडी हवा के साथ हुई। तेज हवा की वजह से 10 बजते-बजते कुहासा छंट गया और हल्की धूप निकली। धूप का असर कम रहा। इससे पटना का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान किशनगंज में 23 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान सहरसा के अगवानपुर में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पूर्णिया जिले में बहुत अधिक ठंड के साथ भागलपुर, गया, मधुबनी जिले में कोल्ड डे रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 10 जिलों में घने कुहासे का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के उत्तर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर घना कुहासा और शेष भाग के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। शीत दिवस जैसी स्थिति राज्य के उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर होने की संभावना है। 27 और 28 दिसंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर घना कोहरा और शीत दिवस जैसी स्थिति होने की संभावना है। 29 और 30 दिसंबर को पश्चिम भाग के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा और शीत दिवस होने की संभावना है।
https://ift.tt/XN4AJBR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply