DniNews.Live

मौलाना ने छात्रा का अश्लील फोटो वायरल किया:महराजगंज में मदरसे के प्रधानाध्यापक पर FIR, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज जनपद में एक मदरसे के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर मदरसे की पूर्व छात्रा का अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना भारत-नेपाल सीमा पर स्थित परसा मलिक थाना क्षेत्र के नौडीहंवा में संचालित मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत यार अरबिया फैजुल रसूल से जुड़ी है। आरोपी मौलाना की पहचान प्रभारी प्रधानाध्यापक महफूज आलम के रूप में हुई है। . परसा मलिक पुलिस को दी गई तहरीर में युवती के भाई ने बताया कि मौलाना महफूज आलम ने मदरसे में पढ़ चुकी युवती के साथ गलत एवं अश्लील टिप्पणी की और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसके मोबाइल से फोटो ले लिया। बाद में इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया। जब युवती के भाई ने मौलाना का विरोध किया, तो आरोपी प्रधानाध्यापक ने युवती का अश्लील फोटो बनाकर शिकायतकर्ता के मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दिया। विरोध करने पर मौलाना ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद युवती की सामाजिक बदनामी की आशंका को देखते हुए, उसके भाई ने परसा मलिक थाने में मौलाना महफूज आलम के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *