DniNews.Live

मौलाना की गिरफ्तारी पर गोरखपुर में अधिवक्ताओं ने बांटी मिठाई:CM योगी की मां पर की थी टिप्पणी, STF ने दबोचा

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। बिहार के रहने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम की गिरफ्तारी से खुश गोरखपुर के अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने कहा कि मौलाना ने सीएम की मां और गोकशी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। आरोपी की गिरफ्तारी आगे के लिए नजीर बनेगी। भविष्य में कोई ऐसी गलती करने से डरेगा। अधिवक्ताओं ने कैंट थाने में तहरीर देकर मुकदमा भी दर्ज कराया है। साथ ही प्रदेश के अन्य थानों में भी ज्ञापन दिया था। वहीं आरोपी मौलाना को बहराइच पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। रविवार को वायरल हुआ वीडियो रविवार को एक वीडियो सामने आया था। जिसमें मौलाना अब्दुल्ला सलीम किसी धार्मिक जलसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करता दिखाई दिया। वीडियो सामने आते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और शहर के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। कैंट थाना समेत पूरे प्रदेश में मौलाना के खिलाफ अब तक 80 से अधिक एफआईआर दर्ज किया जा चुका है। स्थानीय वकीलों ने भी इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए कैंट थाने में तहरीर देते हुए आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद एसटीएफ ने मौलाना अब्दुल्ला को बिहार से गिरफ्तार कर लिया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *