DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मोहिउद्दीननगर में किसान काउंसिल का 5वां सम्मेलन संपन्न:21 सदस्यीय अंचल कमेटी का गठन, किसान सभा को मजबूत करने पर जोर

बिहार राज्य किसान सभा के अंतर्गत अंचल किसान काउंसिल मोहिउद्दीननगर का पांचवां सम्मेलन नगर मदुदाबाद में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता कॉमरेड राम कारण राय, नंददेव राय और सुबोध कुमार की संयुक्त अध्यक्षमंडली ने की। किसान सभा के जिला कोषाध्यक्ष राम सेवक राय ने झंडोत्तोलन किया। सम्मेलन का उद्घाटन किसान सभा के जिला सचिव कॉमरेड सत्यनारायण सिंह ने किया। उन्होंने किसानों से संगठित होने का आह्वान करते हुए कहा कि खेती और किसानी को बचाने के लिए संघर्ष तेज करना होगा। अंचल सचिव अवधेश कुमार राय ने पिछले तीन वर्षों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और प्रखंड के सभी गांवों में किसान सभा को मजबूत बनाने पर जोर दिया। रिपोर्ट पर दर्जनों साथियों ने चर्चा की और सर्वसम्मति से इसे पारित किया गया। सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय किया गया कि 22 फरवरी 2026 को मोहिउद्दीननगर स्टेशन पर धरना दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 21 फरवरी 2026 को व्यवहार न्यायालय पटोरी अनुमंडल मुख्यालय से जुड़े मुद्दों को लेकर जीडी पूरा में आयोजित जनसुनवाई में भाग लिया जाएगा। साथ ही, 28 फरवरी से 1 मार्च तक विभूतिपुर में होने वाले जिला सम्मेलन में मोहिउद्दीननगर से 32 प्रतिनिधियों का चयन किया गया। अगले तीन वर्षों के लिए 21 सदस्यीय अंचल कमिटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें अवधेश कुमार राय को अध्यक्ष, अनिल कुमार राय और संजय कुमार को उपाध्यक्ष, रामकरण राय को सचिव, सुबोध कुमार और निरंजन राय को संयुक्त सचिव तथा नंददेव राय को कोषाध्यक्ष चुना गया। समापन भाषण में किसान सभा के जिलाध्यक्ष मनोज प्रसाद सुनील ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार फसलों का लाभकारी मूल्य देने में विफल रही है। उन्होंने किसानों की कर्ज माफी की मांग उठाते हुए 24 मार्च को दिल्ली मार्च में भाग लेने का आह्वान किया। इसके अलावा, 19 मार्च को समस्तीपुर जिलाधिकारी के घेराव में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील भी की गई। सम्मेलन का स्वागत भाषण मदुदाबाद पंचायत के मुखिया अमरनाथ राय ने दिया। खेत मजदूर यूनियन के नेता सह माकपा अंचल सचिव कॉमरेड रामबाबू पासवान और डीवाईएफआई के प्रखंड सचिव कॉमरेड अरुण कुमार यादव ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।


https://ift.tt/SFDGIOW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *