DniNews.Live

मोहाली में रॉड से पीट-पीटकर युवक की हत्या:दुकान से लौटते वक्त रास्ते में घेरा, 12 लोगों पर केस दर्ज, यूपी का रहने वाला

मोहाली जिले के जीरकपुर में पुरानी रंजिश के चलते हुए झगड़े में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद सहित करीब 12 लोगों के खिलाफ हत्या और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पीरमुछल्ला के शिव नगर निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, मामले में हिमांशु, दीपांशु, आशू और अभिमन्यु समेत अन्य अज्ञात आरोपियों को नामजद किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। लोहे की रॉड से हमला किया शिकायतकर्ता आनंद ने बताया कि 17 मार्च की देर रात उनके चाचा सुमित कुमार पिंक सिटी के पास एक मीट की दुकान से चिकन लेने गए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हिमांशु, दीपांशु और आशू ने सुमित पर लोहे की रॉड से हमला किया, जबकि उनके अन्य साथियों ने डंडों से बुरी तरह पिटाई की। इलाज के दौरान मौत सुमित के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल सुमित को पहले ढकोली के अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें सेक्टर-32 चंडीगढ़ और फिर पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। होली के दिन हुआ था विवाद पुलिस जांच में सामने आया है कि होली के दिन सुमित और आरोपियों के बीच कहासुनी हुई थी। उस समय दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, लेकिन आरोपियों ने इसी रंजिश के चलते 17 मार्च की रात सुनियोजित तरीके से हमला किया। फिलहाल, पुलिस ने हत्या की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *