DniNews.Live

मोहम्मद समीर आजाद समाज पार्टी कोर कमेटी सदस्य नियुक्त:कहा- पार्टी की विचारधारा और नीतियों को हर वर्ग तक पहुंचाने का लक्ष्य

हापुड़ में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन विस्तार के तहत मोहम्मद समीर को उत्तर प्रदेश कोर कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मंत्री ने कहा कि पार्टी का कारवां तेजी से आगे बढ़ रहा है और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि समीर अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। नवनियुक्त कोर कमेटी सदस्य मोहम्मद समीर ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी दलितों, मुस्लिमों, पिछड़ों और मजलूम वर्ग की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठा रही है। उन्होंने पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया। समीर ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पार्टी की विचारधारा और नीतियों को हर वर्ग तक पहुंचाकर संगठन को और मजबूत बनाना है, ताकि जनसेवा के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। पार्टी नेताओं ने इस अवसर पर एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और हापुड़ सदर विधानसभा से प्रत्याशी रहे वीरेंद्र कुमार शिरीष, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य मुकेश प्रधान, सचिन निम, प्रमोद कुमार, उमेश साजन, वासु जाटव, मनोज कर्दम, विधानसभा अध्यक्ष राकेश मसंद सहित देव कौशल, रवि कुमार, रिजवान, जुल्फिकार भूट्टू, चौधरी जुबेर, यूनुस अब्बासी, इरशाद कुरैशी, शराफत अली, जावेद कुरेशी और जावेद इदरीसी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *