अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड के परवाहा गांव में मोबाइल छीनने के प्रयास के दौरान हुई दुर्घटना में घायल युवक सुभाष कुमार (पिता बिनोद बहरदार) की चार दिन के इलाज के बाद रविवार को मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सुभाष कुमार चार दिन पूर्व एक भोज में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में वह मोबाइल देखते हुए आ रहा था। घर के पास पहुंचते ही गोलू शर्मा नामक व्यक्ति ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान सुभाष कुमार बाइक की ठोकर से असंतुलित होकर पास के एक खंभे से टकरा गया। इस टक्कर से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। चार दिनों तक चले इलाज के बाद रविवार शाम को सुभाष कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर विधायक मनोज विश्वास, प्रमुख ओमप्रकाश पासवान, पुण्यानंद मंडल, रंजन मंडल और रंजीत कुमार सहित अन्य स्थानीय नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
https://ift.tt/jWlF51T
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply