कटिहार नगर थाना क्षेत्र के मिलन चौक पर मंगलवार को मोबाइल चोरी कर भाग रहा एक युवक नाले में गिर गया। स्थानीय लोगों की सतर्कता से चोर को पकड़ लिया गया और चोरी हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, मिलन चौक के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे खड़ा था। तभी एक युवक ने उसके पॉकेट से मोबाइल निकाल लिया और भागने लगा। पीड़ित व्यक्ति को तुरंत चोरी का एहसास हुआ और उसने शोर मचाते हुए युवक का पीछा किया। युवक ने संतुलन खो दिया भागने के क्रम में युवक ने संतुलन खो दिया और सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर युवक को नाले से बाहर निकाला। उसकी तलाशी लेने पर चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बाद में युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया। परिजनों को यह चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में ऐसी कोई घटना होती है, तो युवक को पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।
https://ift.tt/2u1vg4W
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply