मामा के घर रह रहा मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोर का शव का कारगिल पार्क स्थित मोतीझील में उतराता मिला। वह मंगलवार सुबह से लापता था। परिवार ने आरोप लगाया कि नगर बेटे को बचाने के लिए एक स्वीपर गया था, लेकिन नगर निगम कर्मियों ने उसे भगा दिया। उन्होंने कहा कि जब वहां बिना टिकट प्रवेश नहीं दिया जाता तो बेटे को कैसे प्रवेश दे दिया गया। स्वरूप नगर पुलिस शव को पोस्टमार्टम भिजवा कर मामले की जांच कर रही है। मामा के साथ रहता था किशोर
बिठूर के चौधरीपुर निवासी बाबू सिंह यादव की पत्नी पिंकी यादव और 13 वर्षीय बेटा शिवओम मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। पिंकी के भाई भाजापा सेक्टर अध्यक्ष अविनेश यादव और उनकी पत्नी भवना ने बताया बहनोई ने पिंकी व शिवओम को 10 साल पहले छोड़ दिया था, दोनों उनके घर स्वरूप नगर जैन मंदिर के पास रहते थे। शिवओम मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे घर से कहीं चला गया था, उसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस से जानकारी मिली कि भांजे का शव कारगिल पार्क की झील में मिला है। भावना ने बताया कि तीन साल पहले भी शिवओम कहीं चला गया था, तब स्वरूप नगर थाने में शिकायत की थी, उस समय पुलिस ने 24 घंटे बाद आने को कहा था। इसीलिए इस बार जब शिवओम लापता हुआ तो 24 घंटे बाद बुधवार सुबह थाने जाने की तैयारी थी, पर तब तक उसका शव मिलने की जानकारी हुई।

Leave a Reply