DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मोतिहारी में 72 हजार छात्र दे रहे मैट्रिक परीक्षा:67 केंद्रों पर चौथे दिन सोशल साइंस की परीक्षा, DM-SP ने किया निरीक्षण

मोतिहारी में मैट्रिक परीक्षा का चौथा दिन शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। जिले के कुल 67 परीक्षा केंद्रों पर 72,654 परीक्षार्थी सोशल साइंस की परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन ने परीक्षा को कदाचारमुक्त, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कड़े प्रबंध किए हैं। दो पालियों में हो रही परीक्षा पहली पाली सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जा रही है। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार, प्रथम पाली: 36,985 परीक्षार्थी द्वितीय पाली: 35,669 परीक्षार्थी परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा विषय की परीक्षा ली गई थी। किस अनुमंडल में कितने परीक्षा केंद्र? मोतिहारी जिले के सभी अनुमंडलों में परीक्षा केंद्रों का वितरण इस प्रकार है। सदर मोतिहारी अनुमंडल में सबसे अधिक 30 केंद्र, अरेराज अनुमंडल में 6 केंद्र, सिकरहना अनुमंडल में 9 केंद्र, पकड़ीदयाल अनुमंडल में 5 केंद्र, रक्सौल अनुमंडल में 5 केंद्र, चकिया अनुमंडल में 12 केंद्र, प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा और निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है। कदाचार रोकने के लिए तीन हजार वीक्षकों की तैनाती परीक्षा को पूरी तरह नकलमुक्त रखने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। सभी 67 केंद्रों पर लगभग 3000 वीक्षक तैनात किए गए। हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी व प्रशासनिक पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। उड़न दस्ते (फ्लाइंग स्क्वॉड) समय-समय पर निरीक्षण कर रहे हैं। डीएम और एसपी कर रहे लगातार निरीक्षण जिला प्रशासन की ओर से सौरभ जोरवाल और स्वर्ण प्रभात स्वयं परीक्षा केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों पर जाकर व्यवस्था की समीक्षा की और वीक्षकों व केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने परीक्षार्थियों से कहा कि शांतिपूर्वक, ईमानदारी से और नियमों का पालन करते हुए परीक्षा दें। किसी भी तरह के अफवाहों या अवैध गतिविधियों से दूर रहें। अभिभावकों से भी की अपील अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए डीएम और एसपी ने कहा परीक्षा केंद्रों के पास भीड़ न लगाएं। बच्चों को समय पर केंद्र तक पहुंचाएं। किसी प्रकार की अनियमितता दिखे तो तुरंत सूचना दें। शांतिपूर्ण और सुचारू परीक्षा की दिशा में बड़ा कदम प्रशासन के कड़े प्रबंधन और सतर्कता के कारण मोतिहारी जिले में अब तक परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही है। जिले के लिए मैट्रिक परीक्षा हमेशा संवेदनशील मानी जाती है, ऐसे में इस बार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क दिख रहा है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी की निगरानी और लगातार निरीक्षण व्यवस्था से परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन का प्रयास स्पष्ट दिखाई दे रहा है।


https://ift.tt/ZNjGogx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *