पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर थानों में आयोजित किए जा रहे जनता दरबार अब असरदार साबित होने लगे हैं। आम लोगों के साथ-साथ अब जनप्रतिनिधि और प्रभावशाली लोग भी सीधे एसपी के जनता दरबार में पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने बंजरिया थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया, जहां बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कड़ाके की ठंड में भी बड़ी संख्या में पहुंचे लोग कड़ाके की ठंड के बावजूद बंजरिया थाना क्षेत्र ही नहीं, बल्कि आसपास के इलाकों से भी लोग जनता दरबार में पहुंचे। लोगों में इस बात को लेकर खास उत्साह देखा गया कि स्वयं एसपी उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। कुल 31 से अधिक फरियादी एसपी के सामने पेश हुए, जिन्होंने अपनी-अपनी शिकायतें विस्तार से रखीं। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस तरह के आयोजन से आम जनता में भरोसा बढ़ रहा है। 90 प्रतिशत मामले जमीन विवाद से जुड़े जनता दरबार में सामने आए मामलों का विश्लेषण करने पर यह साफ हुआ कि करीब 90 प्रतिशत शिकायतें जमीन विवाद से संबंधित थीं। कहीं खेत-खलिहान पर अवैध कब्जे की शिकायत थी तो कहीं पुश्तैनी जमीन को लेकर आपसी विवाद। एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक-एक फरियादी की बात ध्यान से सुनी और संबंधित थाना व अंचल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। BJP विधायक भी पहुंचे जनता दरबार जनता दरबार की एक खास बात यह रही कि मधुबन के भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह भी अपने एक समर्थक की शिकायत लेकर पहुंचे। विधायक की मौजूदगी से जनता दरबार की अहमियत और बढ़ गई। विधायक और उनके समर्थक की फरियाद सुनने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले की निष्पक्ष जांच का निर्देश पकड़ीदयाल के एसडीपीओ को दिया। एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिकायतकर्ता कोई भी हो, कानून सबके लिए बराबर है। चार मामलों में ऑन द स्पॉट FIR का निर्देश जनता दरबार के दौरान चार गंभीर मामलों में तत्काल थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया। एसपी ने संबंधित थानाध्यक्षों को साफ कहा कि जिन मामलों में प्रथम दृष्टया अपराध बनता है, वहां किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस त्वरित कार्रवाई से फरियादियों को मौके पर ही राहत मिलती दिखी। जमीन माफियाओं पर सख्ती के आदेश एसपी स्वर्ण प्रभात ने जमीन विवाद से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए उन लोगों को चिन्हित करने का आदेश दिया, जो दूसरों की जमीन पर अवैध कब्जा किए हुए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे लोगों को तत्काल हिरासत में लिया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। एसपी के इस सख्त रुख के बाद इलाके के जमीन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। ‘तुरंत न्याय देना पुलिस की प्राथमिकता’ जनता दरबार को संबोधित करते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को त्वरित और पारदर्शी न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार इसी सोच का हिस्सा है, ताकि लोगों को बार-बार थाना और कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। वे लगातार जिले के अलग-अलग थानों में जाकर जनता दरबार लगाकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों की रही मौजूदगी इस जनता दरबार में सदर डीएसपी दिलीप कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार, इंस्पेक्टर सुरेश यादव, बंजरिया थानाध्यक्ष रमेश महतो सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को मामलों की त्वरित जांच और निष्पादन के निर्देश दिए गए। फरियादियों में दिखा संतोष जनता दरबार के सफल आयोजन के बाद फरियादियों में संतोष नजर आया। लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अगर इसी तरह समस्याएं सुनी और सुलझाई जाती रहीं, तो आम जनता का भरोसा पुलिस पर और मजबूत होगा।
https://ift.tt/O3jYLcg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply