मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के अहिरोलिया गांव में एक युवक पर उसके दोस्त ने चाकू से हमला कर दिया। यह घटना आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग को लेकर हुई बताई जा रही है। हमले में घायल दीपू कुमार को गंभीर हालत में मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिरैया थाना क्षेत्र के अहिरोलिया सरेह में दीपू कुमार और आलोक कुमार के बीच पहले कहासुनी हुई। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। इसी दौरान बरेठा गांव निवासी आलोक कुमार (पिता विश्वनाथ राय) ने अपने दोस्त दीपू पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल किया रेफर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायल दीपू को तत्काल चिरैया अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल दीपू कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका आरोपी आलोक कुमार से दोस्ती थी। दीपू के अनुसार, वह आलोक की बहन से प्रेम करता था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आलोक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार घटना की जानकारी मिलते ही चिरैया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर आरोपी आलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हमले में इस्तेमाल किए गए चाकू की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
https://ift.tt/sMwzmJE
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply