DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मोतिहारी में जनता दरबार शुरू:SP स्वर्ण प्रभात ने नगर थाना में सुनी 40 फरियाद, मौके पर किया समाधान

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले के सभी थानों में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनता दरबार की पहल शुरू की गई है। मोतिहारी में इसकी शुरुआत हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने नगर थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया। नगर थाना में आयोजित पहले जनता दरबार में लगभग तीस से चालीस फरियादी पहुंचे। फरियादियों ने जमीन विवाद, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपसी विवाद जैसे विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें एसपी के समक्ष प्रस्तुत कीं। अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रत्येक फरियादी की बात ध्यान से सुनी और संबंधित थाना प्रभारियों व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कई मामलों का तत्काल समाधान कराया। कुछ जटिल मामलों में त्वरित जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए। जनता दरबार के दौरान एसपी ने स्पष्ट किया कि आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और समय पर न्याय सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि इस पहल से लोगों को बार-बार थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। सभी थानों में जनता दरबार होगा आयोजित जनता दरबार समाप्त होने के बाद मीडिया से बातचीत में एसपी स्वर्ण प्रभात ने जानकारी दी कि यह पहल पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत की जा रही है। निर्देशानुसार, प्रत्येक सप्ताह में दो दिन वरीय पुलिस अधिकारी थाना स्तर पर जनता दरबार आयोजित कर लोगों की शिकायतों की सुनवाई करेंगे। मोतिहारी में यह शुरुआत हो चुकी है और आने वाले दिनों में सभी थानों में नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किए जाएंगे। चालीस मामलों की हुई सुनवाई उन्होंने आगे बताया कि नगर थाना में आयोजित पहले जनता दरबार में लोगों की अच्छी भागीदारी रही और लगभग तीस से चालीस मामलों की सुनवाई की गई। अगला जनता दरबार सोमवार को शाम पांच बजे मुफ्फसिल थाना परिसर में आयोजित किया जाएगा, जहां फरियादियों की शिकायतें सुनी जाएंगी। इस जनता दरबार में थाना के सभी पदाधिकारी, डीएसपी, प्रशिक्षु डीएसपी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, ताकि मामलों का निष्पक्ष और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।


https://ift.tt/w2Oo0v3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *