DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मोतिहारी के भगवानपुर में महायज्ञ शुरू:कलश यात्रा में उमड़ी भीड़, विधायक श्याम बाबू यादव रहे मौजूद, युवाओं को धर्म से जुड़ने की अपील

मोतिहारी के पिपरा विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर गांव में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है। रविवार को पारंपरिक कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा में स्थानीय भाजपा विधायक श्याम बाबू यादव और मेला अध्यक्ष मयंक कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे। श्रद्धालुओं ने हाथी, घोड़े, गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। यह यात्रा भगवानपुर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया। समाज के सभी वर्गों को प्रयास करने होंगे
इस अवसर पर विधायक श्याम बाबू यादव ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है और इसके लिए समाज के सभी वर्गों को प्रयास करने होंगे। उन्होंने युवाओं से धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक होने की अपील की। विधायक ने कहा कि युवा पीढ़ी को सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों को समझना और अपनाना चाहिए, ताकि देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाया जा सके। युवाओं को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना
महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष मयंक कुशवाहा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपनी परंपराओं से जोड़ना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के ठहरने और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की है। आगामी दिनों में धार्मिक अनुष्ठानों और प्रवचनों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से संत-महात्माओं के शामिल होने की संभावना है।


https://ift.tt/BKqV8vL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *