बाढ़ अनुमंडल के घोसवरी थाना क्षेत्र के गोसाई गांव में बच्चा चोरी का प्रयास विफल हो गया। असम के एक व्यक्ति ने दो वर्षीय बच्चे को चुराने की कोशिश की, लेकिन बच्चे की दादी ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान असम के जामताड़ा गांव निवासी शिवा भुइयाँ के रूप में हुई है। बच्चे की दादी सीता देवी ने बताया कि आरोपी खेत में छिपा हुआ था। जैसे ही दो वर्षीय बच्चा खेलते हुए खेत की ओर बढ़ा, आरोपी अचानक बाहर निकला और बच्चे का मुंह दबाकर उसे गोद में उठाकर भागने लगा। सीता देवी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही घोसवरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए घोसवरी पीएचसी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिरासत में रखा गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह के भीतर बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में बच्चा चोरी की यह तीसरी घटना सामने आई है। इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
https://ift.tt/bSe5snF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply