DniNews.Live

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत में कच्चे तेल की कीमत दोगुनी; शेयर मार्केट में 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट; गंगा में इफ्तार पार्टी करने वाले कोर्ट में गिड़गिड़ाए

नमस्कार, कल की बड़ी खबर भारत में कच्चे तेल की कीमत दोगुनी बढ़ने से रही। दूसरी बड़ी खबर शेयर मार्केट में 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट को लेकर रही। उधर, ईरान ने कहा कि उसने अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को नुकसान पहुंचाया है। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट्स, जिस पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. जंग के चलते भारत में कच्चा तेल दोगुना, पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है ईरान के खाड़ी देशो में हमलों के बाद ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल और गैस की कीमतें 30% तेजी आई है। जंग से पहले भारत में कच्चा तेल 73 डॉलर के नीचे था, जो दोगुना होकर 146 डॉलर के पार पहुंच गया है। इससे भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम 10-15 रुपए बढ़ सकते हैं। जिसके चलते LPG सिलेंडर और फल और सब्जी चीजें महंगी हो सकती हैं। भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा होगा, गैस के दाम बढ़ेंगे: अगर कीमतें ऐसे ही रहीं, तो पेट्रोल-डीजल 10–15 रुपए तक महंगे हो सकते हैं। LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़ने की आशंका है। कच्चा तेल कई चीजों में इस्तेमाल होता है, इसलिए डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ेगा। इसका असर खाने-पीने की चीजों पर पड़ेगा और फल, सब्जी, अनाज महंगे हो जाएंगे। इससे आम आदमी का बजट बिगड़ सकता है। ब्रिटेन में गैस की कीमतें 140% तक बढ़ीं: ब्रिटेन में थोक गैस की कीमतें बढ़कर 171.34 पेंस प्रति थर्म ($2.29) पर पहुंच गई हैं। जंग शुरू होने के बाद ये करीब 140% बढ़ी है। युद्ध से पहले इसकी कीमत 71.13 पेंस प्रति थर्म ($1.33) थी। पूरी खबर पढ़ें… 2. ईरान बोला- अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को नुकसान पहुंचाया, सऊदी की ऑयल रिफाइनरी पर भी हमला ईरान ने कहा कि उसने अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को नुकसान पहुंचाया है। हालांकि, अमेरिका ने बताया कि मिशन के दौरान एक F-35 जेट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसके अलावा ईरान ने सऊदी अरब के यनबू पोर्ट स्थित ऑयल रिफाइनरी पर हमला किया। UAE और कतर के तेल-गैस प्लांट पर भी ड्रोन अटैक किए। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से ज्यादातर तेल यनबू पोर्ट से भेजा जा रहा है। हमले के बाद सऊदी अरब ने कहा;- हमारे पास ईरान को जवाब देने की पूरी ताकत है। ईरान हमारे सब्र का इम्तिहान न लें। ईरान ने ऐसा क्यों किया: अमेरिका और इजराइल ने 18 मार्च को ईरान की साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा गैस भंडार माना जाता है। इसके बाद ईरान ने कहा था कि खाड़ी देशों के एनर्जी ठिकानों पर हमला करके जवाब देंगे। ईरान के तेल से बैन हटा सकता है अमेरिका: अमेरिका ईरान के तेल पर लगे बैन में ढील दे सकता है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने फॉक्स न्यूज से कहा कि ट्रम्प सरकार ईरान से जो तेल पहले से बाहर जा रहा है, उस पर लगी पाबंदियां कुछ समय के लिए हटा सकती है। पूरी खबर पढ़ें… 3. शेयर बाजार में 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 2497 अंक गिरा, निफ्टी 776 अंक टूटा शेयर बाजार में 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। तनाव और जंग की वजह से सेंसेक्स 2497 अंक गिरकर 74,207 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 776 अंक की गिरावट के साथ 23,002 पर आ गया है। सोना-चांदी के दाम भी घटे: इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 20 हजार रुपए घटकर 2.30 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 8 हजार रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। पूरी खबर पढ़ें… 4. योगी सरकार ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया, चपरासी को 10 की जगह 18 हजार मिलेंगे योगी सरकार ने गुरुवार को 2 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा दिया। 8 से 11 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब चपरासी और चौकीदार को 10 हजार की जगह 18 हजार रुपए मिलेंगे। इसी तरह अनुवादक, कंप्यूटर सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर को 14 हजार की जगह 23 हजार रुपए वेतन मिलेगा। अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी: कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी अप्रैल महीने से मिलेगी। सैलरी मानदेय के अलावा कर्मचारियों को अब 13 फीसदी ईपीएफ और 3.25 फीसदी ईएसआई भी मिलेगा।विधानसभा में सीएम योगी ने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का ऐलान किया था। सरकार ने इस बार विभाग के बजट में 426 करोड़ का इजाफा करते हुए 2223.84 करोड़ रुपए जारी किए थे। पढ़ें पूरी खबर… 5. गंगा में इफ्तार करने वाले कोर्ट में गिड़गिड़ाकर रोए, काशी में जज से रिहाई की भीख मांगी काशी की गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवकों को गुरुवार रात 8 बजे कोर्ट में पेश किया गया। घरवालों ने उनकी जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जिस पर कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट से आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। सभी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। आरोपियों की जमानत पर अब अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होगी। इस दौरान 5 आरोपी तो कोर्ट में ही रोने लगे। अब इन सभी की ईद जेल में ही मनेगी। इस दौरान कोर्ट परिसर और आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। वाराणसी पुलिस ने कोर्ट में कहा:- नाव को हाइजैक कर और नाविक का अपहरण कर गंगा नदी में इफ्तार पार्टी की गई थी। पार्टी के फोटो वीडियो बनाकर दिलेरी दिखाई गई थी। कोर्ट में गिड़गिड़ाए आरोपी: सरकारी अधिवक्ता शशांक शेखर ने बताया- सभी 14 आरोपी कोर्ट में कान पकड़कर माफी मांग रहे थे। जज से रिहा करने की भीख मांग रहे थे। ये लोग नाविकों को जबरदस्ती लेकर गए थे। नाविकों ने मना किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इन लोगों ने मां गंगा और सनातन धर्म का अपमान किया है। कोर्ट ने सही फैसला दिया है। पूरी खबर पढ़ें… 6. असम में भाजपा की 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, CM हिमंता 7वीं बार जालुकबारी से लड़ेंगे असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कीहै। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा समेत 88 उम्मीदवारों के नाम घोषित हुए। हिमंता इस बार भी जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे। वे सातवीं बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट मिला है। बंगाल भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 111 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की। एक्ट्रेस रूपा गांगुली को भी टिकट दिया गया है। पार्टी ने सोमवार को 144 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। पूरी खबर पढ़ें… 7. सरकार बोली- देश में LPG की कमी नहीं, ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 94% तक पहुंची जंग के हालात के बीच सरकार ने बताया कि देश में LPG सिलेंडर की कमी नहीं है। LPG की स्तिथि चिंताजनक बनी हुई हुई है, लेकिन किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के पास ड्राईआउट नहीं है। हालांकि, ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 94% पहुंच गई है। होर्मुज स्ट्रेट के बाहर से तेल लाया जा रहा: सरकार ने कहा कि मिडिल ईस्ट में हालात का सीधा असर भारत की एनर्जी सप्लाई पर पड़ता है, इसलिए सरकार अन्य जगहों से भी सप्लाई लेने की कोशिश कर रही है। भारत 70% कच्चा तेल, होर्मुज स्ट्रेट के बाहर से मंगवा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… नीतीश के प्रोग्राम में आलू-प्याज की लूट बिहार के मुंगेर में नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा खत्म होते ही स्वागत में सजाई गई सब्जियां लूट ली गईं। आलू, प्याज, नींबू और बैंगन पर लोग टूट पड़े और कुछ ही मिनटों में सारी सजावट गायब हो गई। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: क्या भारत में पकड़ा गया मैथ्यू CIA का एजेंट; मिजोरम से म्यांमार में ड्रोन पहुंचाए, नॉर्थ-ईस्ट में ‘ईसाई देश बनाने की साजिश’ भास्कर एक्सक्लूसिव: कारोबारी का बेटा बोला-EV से नहीं लगी आग: इंदौर में इलेक्ट्रिक पोल से निकली चिंगारी, बिजली बंद किए बिना पानी डाला; यही मौतों की वजह ब्लैकबोर्ड- सिर्फ पीरियड्स में नहा पाती हैं महिलाएं: कम खाती हैं, ताकि शौच न जाना पड़े; बोलीं- नमक के खेत में ही पैदा हुए, इसी में मर जाएंगे भास्कर एक्सक्लूसिव: एशिया के सबसे बड़े नोएडा एयरपोर्ट का फर्स्ट लुक: गंगा घाट की तरह एंट्री गेट, हवेली जैसा आर्किटेक्चर, चेहरा स्कैन होते ही एंट्री पेरेंटिंग- 10 साल की बेटी एकदम मुंहफट है: जो मुंह में आए, बोल देती है, ये उसकी साफगोई है या संवेदना की कमी, उसे कैसे समझाएं जरूरत की खबर- नवरात्रि में खाएं टेस्टी और हेल्दी फलाहार: न्यूट्रिशन से भरपूर 12 रेसिपीज, व्रत का खाना हेल्दी बनाने के 8 टिप्स 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *