Breaking News

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पाकिस्तान में पेट्रोल 450, डीजल 500 रुपए पार; ईरान बोला- अमेरिका का F-35 फाइटर जेट गिराया; आतंकियों के टारगेट पर था लखनऊ


                 मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पाकिस्तान में पेट्रोल 450, डीजल 500 रुपए पार; ईरान बोला- अमेरिका का F-35 फाइटर जेट गिराया; आतंकियों के टारगेट पर था लखनऊ

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पाकिस्तान में पेट्रोल 450, डीजल 500 रुपए पार; ईरान बोला- अमेरिका का F-35 फाइटर जेट गिराया; आतंकियों के टारगेट पर था लखनऊ

नमस्कार, कल की बड़ी खबर पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 450 रुपए पार होने की रही। उधर, ईरान ने अमेरिका के F-35 फाइटर जेट गिराने का दावा किया है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. ईरान का दावा- अमेरिका का F-35 फाइटर जेट गिराया, टुकड़ों की तस्वीर भी जारी की ईरान ने अमेरिका के F-35 फाइटर जेट गिराने का दावा किया है। साथ ही F-35 को खोजने आए एक अमेरिकी हेलिकॉप्टर को भी निशाना बनाया है। ईरान ने F-35 विमान के कुछ टुकड़ों की तस्वीर भी जारी की हैं। ईरानी सेना ने कहा कि अगर हमारे पुल और एनर्जी ठिकानों को छुआ, तो हम मिडिल ईस्ट में सभी अमेरिकी ठिकाने तबाह कर देंगे। दरअसल, गुरुवार को अमेरिका ने ईरान के 3,800 करोड़ रुपए के ब्रिज पर हमला किया था। पायलट को जिंदा पकड़ने पर इनाम: F-35 फाइटर जेट का पायलट अभी भी लापता है। ईरान ने पायलट को जिंदा पकड़ने पर ईनाम की घोषणा की है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि थोड़ा और समय मिला तो होर्मुज का रास्ता खोल देंगे, क्योंकि वहां से तेल की सप्लाई शुरू करके काफी पैसा कमाया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 2. राघव चड्ढा बोले- मुझे खामोश करवाया गया, लेकिन हारा नहीं हूं AAP सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं संसद में जनता के मुद्दे उठाता था। इसी वजह से मुझे खामोश कर दिया गया है। लेकिन मैं हारा नहीं हूं। राघव ने AAP को चेतावनी दी कि आवाज खामोश कराने वालों के सामने मैं सैलाब बनकर आऊंगा। AAP बोली- मोदी से डरे राघव चड्ढा: AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने कहा कि राघव सदन में पार्टी के मुद्दे नहीं उठा रहे थे। अगर कोई मोदी से डर जाए तो देश के लिए क्या लड़ेगा? वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि राघव चड्‌ढा कंप्रोमाइज्ड हो गए हैं। इसी वजह से पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ें… 3. पाकिस्तान में डीजल 55% और पेट्रोल 43% महंगा, डीजल 520, पेट्रोल 458 रुपया/लीटर हुआ पाकिस्तान में डीजल 55% और पेट्रोल 43% महंगा हो गया है। अब पेट्रोल की कीमत 137 पाकिस्तानी रुपए से बढ़कर 458 रुपए 41 पैसे प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 184 रुपए 49 पैसे बढ़कर 520 रुपए 35 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है। केरोसिन के दाम भी 457 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। ईरान जंग का असर: यह फैसला ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के बाद लिया गया है। पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने इसे मुश्किल फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल मार्केट की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाना जरूरी था। पूरी खबर पढ़ें… 4. तीखी बहस के बाद ऋषभ पंत से दोबारा वीडियो बनवाया, LSG मालिक गोयनका अब गले लगाते दिखे लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इसकी वजह इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हार के बाद LSG के कप्तान कप्तान ऋषभ पंत से तीखी बातचीत है। फैंस और आलोचक इस घटना को गोयनका और केएल राहुल के बीच आईपीएल 2024 में हुई घटना से जोड़कर देख रहे हैं। मामले को शांत करने के लिए LSG ने सफाई में एक वीडियो X पर पोस्ट किया। जिसमें लिखा- हर चीज जो आप देखते हैं, वह सत्य नहीं होती। X ने कहा- वीडियो दोबारा शूट किया: LSG के इस वीडियो पर अब विवाद शुरू हो गया है। X ने LSG की पोस्ट पर कम्युनिटी नोट लगा दिया। इसमें वीडियो को रीक्रिएट यानी दोबारा शूट किया गया बताया है। 2 अक्टूबर की घटना से जोड़ते कम्युनिटी ने कहा- जब घटना हुई तो मैदान में भीड़ थी, लेकिन मिस्टर गोयनका ने घटना के बाद में सीन को दोबारा से शूट कराया। इसके लिए ऋषभ पंत को बुलाया गया और दृश्यम 2 अक्टूबर का सीन बनाया गया। वहीं, IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने LSG मालिक संजीव गोयनका को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा- वह लूजर हैं। IPL में बतौर फ्रेंचाइजी उन्हें बैन कर देना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 5. लखनऊ में विस्फोट करने आए 4 आतंकी अरेस्ट, पाकिस्तान ने धमाके का टारगेट दिया था यूपी एटीएस ने गुरुवार को लखनऊ से 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया। इसका खुलासा शुक्रवार को किया गया। एटीएस के मुताबिक, आतंकी पाकिस्तान के हैंडलर्स के कहने पर भारत में आगजनी और दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे। टारगेट पर था लखनऊ रेलवे स्टेशन: पकड़े गए आतंकी सोशल मीडिया के जरिए विदेशी नंबरों से जुड़े थे। लखनऊ का रेलवे स्टेशन आतंकियों के टारगेट पर था। इसके अलावा देश के प्रतिष्ठित संस्थान और गाड़ियों में विस्फोट करने की भी प्लानिंग थी। इनकी पहचान साकिब उर्फ डेविल, विकास गहलावत उर्फ रौनक, लोकेश उर्फ बाबू, उर्फ पपला पंडित और अरबाब के रूप में हुई है। नाई निकला गिरोह का सरगना: साकिब इस गिरोह का सरगना है। वह पेशे से नाई है। आतंकियों के पास से केमिकल से भरा कैन, 7 मोबाइल, 24 पंपलेट और आधार कार्ड बरामद हुए हैं। बरामद मोबाइल फोन से कई अहम डिजिटल सबूत मिले हैं। यूपी ATS इनकी जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें… 6. पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का आरोपी अरेस्ट, एयरपोर्ट से पकड़ा गया; भागने की फिराक में था बंगाल में चुनावी अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोग गिरफ्तार हुए। पुलिस ने मोफक्करुल इस्लाम को बागडोगरा एयरपोर्ट से पकड़ा। वह बेंगलुरु भागने की फिराक में था। इस्लाम कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील है। वह 2011 में AIMIM का उम्मीदवार रह चुका है। क्या है पूरा मामला: मोफक्करुल पर आरोप है कि मालदा के सुजापुर में 1 अप्रैल को SIR में नाम कटने के विरोध प्रदर्शन में भड़काऊ भाषण दिया, जिसके बाद BDO ऑफिस का घेराव हुआ। इस घटना के दौरान 7 न्यायिक अधिकारियों को 9 घंटे तक ऑफिस के अंदर बंधक बनाकर रखा गया। फिलहाल मामले की जांच NIA को सौंपी गई है। पूरी खबर पढ़ें… 7. राजस्थान के रेगिस्तान में ओले गिरे, 7 जिलों में बारिश; UP-दिल्ली में धूल भरी आंधी चली राजस्थान के रेगिस्तानी जिलों जैसलमेर और बीकानेर में ओले गिरे, जबकि जयपुर समेत 7 जिलों में बारिश हुई। पंजाब और यूपी के भी कई इलाकों में बारिश हुई। यूपी में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें वाराणसी में सरकारी टीचर, उनकी पत्नी, चित्रकूट में 2 और ललितपुर में 1 व्यक्ति शामिल हैं। मथुरा में 10 हजार बोरी गेहूं भीगा: मथुरा में शुक्रवार शाम होते ही जमकर ओले गिरने लगे। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कोसीकला अनाज मंडी में 10 हजार बोरियों में रखा 5 हजार क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया। 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट: देश के कई राज्यों में अगले तीन दिन मौसम बदला रहेगा। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में एवलांच की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी किया। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… अमेरिका में गलती से महिला बनी करोड़पति अमेरिका में 57 साल की महिला ने लॉटरी लेते समय गलती से 47 की जगह 39 नंबर चुन लिया। उसी नंबर से उसके सभी अंक मैच हो गए और वह करीब 2.33 करोड़ रुपए जीतकर करोड़पति बन गई। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास
🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को कामकाज में फायदा मिल सकता है। सिंह राशि वालों को मेहनत के पॉजिटिव नतीजे मिलेंगे। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *