DniNews.Live

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान में दूसरी बार न्यूक्लियर प्लांट पर हमला; ममता ने मोदी को घुसपैठिया कहा; यूपी की मंत्री बोलीं- मस्जिद में हड्डी फेंको तो दंगे होंगे

नमस्कार, कल की बड़ी खबर ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर हमले से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर यूपी की महिला मंत्री के बयान को लेकर है। उन्होंने कहा कि मस्जिद में हड्डी फेंकने पर दंगे हो जाएंगे। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर… 1. सोनम वांगचुक जेल से रिहाई के बाद पहली बार लेह जाएंगे। वे 170 दिन जेल में रहे थे। 2. IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स का शाम 7 बजे चेपॉक स्टेडियम में रियूनियन होगा। इसमें पुराने खिलाड़ी भी शामिल होंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. ईरान के नतांज न्यूक्लियर प्लांट पर दूसरी बार हमला, रूस ने हमले की निंदा की अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के 22 दिन हो गए हैं। इस बीच शनिवार सुबह अमेरिका और इजराइल ने ईरान के नतांज न्यूक्लियर सेंटर पर हवाई हमला किया। इस हमले में किसी भी तरह का रेडियोएक्टिव (खतरनाक परमाणु) रिसाव नहीं हुआ है। पहली बार 2 मार्च को हमला हुआ था: इजराइल और अमेरिका ने इससे पहले 2 मार्च को भी इस प्लांट पर हमला किया था। यह ईरान का सबसे बड़ा न्यूक्लियर सेंटर है, यहां यूरेनियम इनरिचमेंट किया जाता है। इसकी एक खास बात यह है कि इसका बड़ा हिस्सा जमीन के नीचे बना हुआ है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि किसी हमले से इसे बचाया जा सके। रूस ने हमले की निंदा की: रूस ने इस हमले की कड़ी आलोचना की है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन है। ईरान ने इस हमले की जानकारी अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी को भी दी है। पूरी खबर पढ़ें… 2. मथुरा में साधु की मौत पर हंगामा, पुलिस की गाड़ियां तोड़ीं, आरोप- गोतस्करों ने ट्रक से कुचला मथुरा में साधु चंद्रशेखर सिंह (45) की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर थे। घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए लोगों ने बाबा का शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। गोवंश से लदे ट्रक का पीछा कर रहे थे बाबा: बाबा के साथी ने दावा किया- शनिवार तड़के बाबा 2 साथियों के साथ ट्रक का पीछा कर रहे थे। ट्रक में गोवंश होने की सूचना थी। ट्रक को ओवरटेक कर बाबा ने सामने बाइक खड़ी कर दी। तभी अचानक ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी और बाबा को कुचलते हुए भाग गया। पुलिस बोली- बाबा चेकिंग कर रहे थे: पुलिस का कहना है कि शक के आधार पर बाबा नगालैंड नंबर के ट्रक को रोककर चेकिंग कर रहे थे। सुबह कोहरा होने की वजह से पीछे से आ रहे राजस्थान नंबर के ट्रक ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। बाबा इसकी चपेट में आ गए। वहीं, राजस्थान के घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… 3. मंत्री बोलीं- मस्जिदों में हड्‌डी फेंको तो दंगे हो जाएंगे, ‘गंगा में मुर्गा खाकर टांग फेंकने की इजाजत किसने दी?’ झांसी में मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा- गंगा हमारी मां हैं। गंगा मां पर जाकर रोजा इफ्तार पार्टी करते, लेकिन मु़र्गे खा-खाकर टांगे फेंकने की इजाजत किसने दे दी? ‘अखिलेश को केवल वोटबैंक की चिंता’: क्या इनकी मस्जिदों में जाकर जानवरों की हड्‌डी फेंक सकते हैं? दंगे हो जाएंगे। अखिलेश को हिंदुओं की आस्था की चिंता नहीं है। वे गलत बोल रहे हैं। तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति कर रहे हैं। दरअसल, 2 दिन पहले अखिलेश यादव ने गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था- नाव पर इफ्तार पार्टी क्यों नहीं कर सकते? इसी को लेकर बेबी रानी मौर्य ने निशाना साधा है। पूरी खबर पढ़ें… 4. ममता बोलीं- मोदी सबसे बड़े घुसपैठिए, बंगाल में अघोषित राष्ट्रपति शासन लगाया पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि आप (मोदी) नाम हटाने और लोगों को घुसपैठिया बताने की बात करते हैं। मैं कहूंगी, आप सबसे बड़े घुसपैठिए हैं। जब आप विदेश जाते हैं तो नेताओं से हाथ मिलाते हैं और दोस्ती की बात करते हैं। लेकिन जब आप भारत लौटते हैं तो अचानक हिंदू-मुस्लिम नैरेटिव शुरू हो जाता है ममता बोलीं- बंगाल बांटने वाले जहन्नुम में जाएंगे: ममता ने आगे कहा कि आपने हमारी सरकार पर कब्जा कर लिया है और अनऑफिशियल प्रेसिडेंट रूल लगा दिया है। लेकिन हम डरेंगे नहीं। जो लोग बंगाल को निशाना बना रहे हैं और लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें जहन्नुम में जाना चाहिए। पश्चिम बंगाल में दो फेज में चुनाव: चुनाव आयोग ने 15 मार्च को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। रिजल्ट 4 मई को आएंगे। पूरी खबर पढ़ें… 5. पंजाब में अफसर ने मंत्री पर आरोप लगाकर जहर खाया, मौत; AAP मंत्री का इस्तीफा पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम लेकर सरकारी एजेंसी, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर में तैनात डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा ने सुसाइड कर लिया। रंधावा ने जहर खाकर जान दे दी। मरने से पहले उन्होंने 12 सेकेंड का वीडियो जारी किया। मंत्री बोले- आरोप झूठे, इस्तीफा दिया: इस घटना का पता चलते ही CM भगवंत मान ने मंत्री भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। मामले की जांच चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को सौंप दी गई है। वहीं, मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि आरोप झूठे हैं। जांच प्रभावित न हो, इसलिए मैंने पद छोड़ा है। आरोप- मंत्री के पिता को टेंडर नहीं मिला: मंत्री पर आरोप है कि जब पॉलिसी के हिसाब से मंत्री के पिता को टेंडर नहीं मिला तो उन्होंने घर बुलाकर DM गगनदीप सिंह रंधावा से मारपीट की। नंगा करके उसकी वीडियो बनाई। पत्नी-बच्चों को गैंगस्टरों से मरवाने की धमकी दी। पूरी खबर पढ़ें… 6. LPG संकट- राज्यों को 23 मार्च से 20% ज्यादा गैस मिलेगी, केंद्र बोला- ढाबे-होटलों को प्राथमिकता केंद्र ने देश में जारी गैस संकट के बीच राज्यों को LPG सप्लाई बढ़ाने का निर्देश दिया है। 23 मार्च से राज्यों को अब पहले के मुकाबले 20% ज्यादा गैस दी जाएगी। इसके बाद राज्यों को मिलने वाली कुल सप्लाई संकट से पहले के स्तर (प्री-क्राइसिस लेवल) के 50% तक पहुंच जाएगी। ढाबों-होटलों को प्राथमिकता मिले: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया कि सामुदायिक रसोई, रेस्टोरेंट, ढाबों, होटलों और इंडस्ट्रियल कैंटीन को प्राथमिकता दी जाए। क्या है ‘प्री-क्राइसिस लेवल’: ‘प्री-क्राइसिस लेवल’ का मतलब उस समय से है जब देश में गैस संकट शुरू नहीं हुआ था। फिलहाल राज्यों को बहुत कम सप्लाई मिल रही थी, जिसे अब बढ़ाकर पुरानी डिमांड का आधा (50%) किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 7. एक हफ्ते में चांदी ₹28 हजार गिरकर ₹2.32 लाख पर पहुंची, सोना ₹11 हजार सस्ता इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। सोना हफ्तेभर में 11 हजार रुपए गिरकर 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 13 मार्च को 1.58 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.60 लाख किलो से गिरकर 2.32 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 28 हजार रुपए कम हुई। सोना-चांदी के दाम क्यों गिरे: अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग की वजह से निवेशक अपनी ‘गोल्ड होल्डिंग्स’ बेचकर कैश (डॉलर) इकट्ठा कर रहे हैं, ताकि बाजार की अस्थिरता से निपट सकें। इससे डॉलर डिमांड बढ़ रही है और सोने-चांदी के दाम गिर रहे हैं। ऑलटाइम हाई से 1.53 लाख रुपए गिरी चांदी: चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 50 दिन में चांदी 1.53 लाख रुपए सस्ती हो गई है। पूरी खबर पढ़ें… 8. आसिम मुनीर की शिया धर्मगुरुओं को धमकी: बोले- ईरान से मोहब्बत तो वहीं चले जाओ पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं से कहा कि जो लोग ईरान से इतना प्यार करते हैं, वे वहां चले जाएं। उनके इस बयान को शिया समुदाय के नेताओं ने अपमानजनक और भड़काऊ बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनीर ने रावलपिंडी में शिया समुदाय की एक इफ्तार पार्टी में यह बात कही। शिया समुदाय बोला- यह देशभक्ति पर सवाल: इस बयान के बाद शिया समुदाय का कहना है कि यह उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाने जैसा है। उनका मानना है कि यह बयान उनकी धार्मिक भावनाओं और पहचान को गलत तरीके से पेश करता है। पाकिस्तान में 15% शिया समुदाय की आबादी: पाकिस्तान में ईरान के बाद सबसे बड़ी शिया आबादी रहती है, जो कुल जनसंख्या का करीब 15 फीसदी (3.77 करोड़) मानी जाती है। यह विवाद उस समय सामने आया है जब मार्च में खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान के कई शहरों में प्रदर्शन शुरू हो गए थे। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: मथुरा में साधु की मौत पर हंगामा, पथराव: पुलिस की गाड़ियां तोड़ीं, आरोप- गोतस्करों ने ट्रक से कुचला; ट्रक ड्राइवर की भी मौत (पढ़ें पूरी खबर) 2. नेशनल: भारत बिना आमने-सामने की जंग की तैयारी कर रहा: अनंत शस्त्र समेत 6 प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू, सरकार इन पर 2.19 लाख करोड़ खर्च करेगी (पढ़ें पूरी खबर) 3. नेशनल: राहुल बोले- तेल की कीमतें बढ़ना महंगाई का संकेत: कहा- सरकार भले ही इसे नॉर्मल बताए, लेकिन रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ेंगे (पढ़ें पूरी खबर) 4. बिजनेस: एयरलाइंस बढ़ा सकती हैं हवाई किराया: बोलीं- मजबूरन लेना पड़ेगा फैसला, एक्स्ट्रा-चार्ज ना लेने के सरकार के निर्देश का विरोध कर रहीं (पढ़ें पूरी खबर) 5. बिजनेस: अमेरिका की ईरानी तेल खरीद पर 30 दिन की छूट: ग्लोबल मार्केट में 14 करोड़ बैरल तेल आएगा; भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहेंगे (पढ़ें पूरी खबर) 6. बिजनेस: लोकलसर्किल्स का दावा- 20% लोग सिलेंडर ब्लैक में खरीद रहे: ₹4,000 तक ज्यादा देना पड़ रहा, 68% घरों में समय पर नहीं पहुंच रही गैस (पढ़ें पूरी खबर) 7. क्रिकेट: आकाश दीप IPL 2026 से बाहर हुए: KKR के पेसर इंजरी के कारण नहीं खेलेंगे; मेगा ऑक्शन में एक करोड़ में खरीदा था (पढ़ें पूरी खबर) 8. एंटरटेनमेंट: दावा- सलमान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज डेट टली: स्क्रिप्ट में बदलाव और एक्टर प्रशांत तमांग के निधन से हो रही है देरी (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… पैसे लेकर दुख सुन रहा है शख्स मुंबई के एक बीच पर एक युवक लोगों का दुख सुनने के लिए पैसे ले रहा है। इसका वीडियो वायरल है, जिसमें वह एक बोर्ड पकड़े है, जिस पर लिखा है, ‘किसी को अपना दुख सुनाना है तो मैं सुन सकता हूं।’ छोटी समस्याओं के लिए 250 रुपये, गंभीर मुद्दों के लिए 500 रुपये और साथ बैठकर रोने के लिए 1000 रुपये देने होंगे। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- हर जंग में महंगा हुआ सोना, ईरान जंग में ₹12,000 क्यों गिर गया; क्या 1 लाख के नीचे जाएगा, खरीदें या इंतजार करें 2. ग्राउंड रिपोर्ट- CM हिमंता के बयान बदले, सियासत वही: कभी कहा गुजरात के पाइप में मुस्लिमों का खून, अब मियां मुस्लिमों पर असम की बर्बादी का ठीकरा 3. ग्राउंड रिपोर्ट- तरुण मर्डर केस-खून की होली की धमकी,शांति से मनी ईद: प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा, चाचा बोले-हमारा बेटा गया, किसी और का न जाए 4. जरूरत की खबर- व्रत के फू़ड में होती ज्यादा कैलोरीज: बढ़ सकता है वजन, डाइटीशियन से जानें व्रत की थाली को कैसे बनाएं हेल्दी? 5. आपका पैसा- क्या बैंक ले रहा है ज्यादा स्प्रेड रेट: कैसे कराएं कम, जानें कैसे तय होता इंटरेस्ट रेट, कम ब्याज पर कैसे मिलेगा लोन ⏳आज के दिन का इतिहास
🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों के लिए कामकाज में सुधार के संकेत हैं। वृष राशि वालों को कारोबार में नया ऑर्डर मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *