![]()
मैनपुरी में 156 वाहनों के कटे चालान, 3.50 लाख जुर्माना:यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
मैनपुरी में यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, 8 अप्रैल 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 156 वाहनों के चालान किए गए और कुल 3.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। नियमों के प्रति किया गया जागरूक यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर चलाया गया। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात श्री अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुश्री दीपशिखा सिंह और यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह सहित यातायात पुलिस बल शामिल था। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और उनका पालन सुनिश्चित करना था। 3.50 लाख जुर्माना लगाया गया कार्रवाई के दौरान, बिना हेलमेट और तीन सवारी के लिए 50 चालान काटे गए। इसके अतिरिक्त, अन्य धाराओं के तहत 106 चालान किए गए, जिससे कुल चालानों की संख्या 156 हो गई। मौके पर 5,000 रुपये का नकद समन शुल्क भी वसूला गया, जबकि कुल 3,50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply