मैनपुरी के थाना दन्नाहार पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत नौनेर मोड़ पर की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान नौनेर मोड़ पर एक संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगला लायक, थाना दन्नाहार निवासी शेरबहादुर (33) पुत्र राजवीर के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया है कि शेरबहादुर का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ पहले भी अवैध हथियार रखने के कई मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आगामी चुनावी माहौल को देखते हुए यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply