Breaking News

मैनपुरी में महर्षि कश्यप जयंती समारोह का आयोजन:बेबी रानी मौर्य बोलीं- अखिलेश यादव तो अक्सर बयान देते रहते हैं, ऐसा कुछ नहीं

महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर मैनपुरी में आयोजित महाकुंभ सभा में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मंच से लोगों को शुभकामनाएं दीं और विभिन्न राजनीतिक व राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रतिक्रिया भी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। जानकारी के अनुसार, मैनपुरी में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने मंत्री से कई समसामयिक मुद्दों पर सवाल किए। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा भारत के खिलाफ दिए गए कथित बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में बेबी रानी मौर्य ने कहा कि उन्हें इस विषय में कोई जानकारी नहीं है, इसलिए वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगी। मैनपुरी में भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद विरोध और पदाधिकारियों के इस्तीफे को लेकर भी मंत्री से सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष ने सोच-समझकर ही कार्यकारिणी बनाई होगी और उन्हें किसी विरोध की जानकारी नहीं है। आईएएस अधिकारी के इस्तीफे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी को लेकर मंत्री ने कहा, ऐसा कुछ नहीं है, अखिलेश यादव तो अक्सर बयान देते रहते हैं। यदि किसी अधिकारी ने इस्तीफा दिया है, तो उसके पीछे कोई न कोई कारण जरूर होगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *