Breaking News

मैनपुरी में बीजेपी नगर कार्यकारिणी का सामूहिक इस्तीफा:नई कार्यकारिणी में नेता को पद न मिलने पर विरोध प्रदर्शन

मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नगर कार्यकारिणी ने रविवार को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। नगर अध्यक्ष दीपक चौहान सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भोगांव रोड स्थित पार्टी कार्यालय में अपने पद छोड़ दिए। इन इस्तीफों की मुख्य वजह नई कार्यकारिणी के गठन में उनके नेता धीरू राठौर को उचित सम्मानजनक पद न मिलना बताया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि धीरू राठौर को महत्वपूर्ण पद दिया जाना चाहिए था। इस्तीफा देने वालों में बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और अन्य सभी प्रभारी शामिल हैं। सभी ने एक साथ पार्टी कार्यालय प्रभारी को अपने इस्तीफे सौंपे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस मुद्दे पर दो दिन पहले जिला अध्यक्ष ममता राजपूत से भी बात की गई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। इसके बाद ही सामूहिक इस्तीफे का निर्णय लिया गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *