DniNews.Live

मैनपुरी में बस में यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:खाटू श्याम से लौटते समय हुआ हादसा, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

मैनपुरी के भोगांव मार्ग पर ग्राम गढ़िया के समीप एक रोडवेज बस में यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रायबरेली निवासी रामलखन (54) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना शुक्रवार की रात जयपुर से कानपुर जा रही रोडवेज बस में हुई। बस में सवार रामलखन भोगांव रोड पर ग्राम गढ़िया के पास अचानक बेहोश हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रामलखन को तत्काल मैनपुरी के जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि देर रात कंट्रोल रूम को रोडवेज बस में एक यात्री की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। सिविल लाइन क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को जिला अस्पताल इमरजेंसी लेकर आई। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *