मैनपुरी में दीवानी से लौट रहे एक मुंशी पर सोमवार देर शाम अज्ञात कार सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में मुंशी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की है। मीरपुर गुजराती निवासी 55 वर्षीय राम प्रकाश मैनपुरी दीवानी में एडवोकेट विपिन कुमार सक्सेना के यहां मुंशी का काम करते हैं। काम खत्म कर वह अपनी साइकिल से गांव लौट रहे थे। गांव के समीप पहुंचने पर पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने राम प्रकाश से दूसरे गांव का रास्ता पूछा और फिर अचानक डंडे से उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। उनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल राम प्रकाश को तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। राम प्रकाश ने बताया कि उनका गांव के ही कायम सिंह राजपूत से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। राम प्रकाश के कोई पुत्र नहीं है, उनकी बेटियां विवाहित हैं। वह और उनकी पत्नी मुंशी की नौकरी से ही अपना गुजर-बसर करते हैं। बुजुर्ग दंपत्ति ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी फटे बहादुर सिंह अभी इस मामले को लेकर सदर कोतवाली पर कोई भी बुजुर्ग मुंशी द्वारा शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है पहले उपचार कराया जा रहा है उसके बाद शिकायत दर्ज कराई जाएगी और और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

Leave a Reply