Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

मैनपुरी में दहेज हत्या का आरोपी फरार:पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी मदद, ससुराली समझौते का बना रहे दबाव


                 मैनपुरी में दहेज हत्या का आरोपी फरार:पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी मदद, ससुराली समझौते का बना रहे दबाव

मैनपुरी में दहेज हत्या का आरोपी फरार:पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी मदद, ससुराली समझौते का बना रहे दबाव

मैनपुरी में दहेज हत्या के एक मामले में 13 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। परिवार का आरोप है कि आरोपी लगातार उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। यह मामला घिरोर थाना क्षेत्र का है। कुरावली निवासी अनुज कुमार ने बताया कि उनकी बहन शिवानी उर्फ शिल्पी की शादी 30 जनवरी 2025 को नगला मान गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी थी, जिसके बाद से शिवानी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। अनुज के अनुसार, 23-24 मार्च 2026 की रात उनकी बहन के साथ मारपीट की गई और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। शिवानी ने किसी अन्य फोन से अनुज को बताया था कि उसके पेट में गंभीर चोट लगी है। उस समय वह लगभग 8 महीने की गर्भवती थी और दर्द से तड़प रही थी। जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की अगले दिन जब परिवार के लोग शिवानी के ससुराल पहुंचे, तो उसकी मौत हो चुकी थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अब ससुराल पक्ष के लोग मामले को दबाने के लिए लगातार उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं और विरोध करने पर जान-माल की धमकी दे रहे हैं। अनुज कुमार ने कहा, “मेरी बहन को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया गया। गर्भवती होने के बावजूद उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 13 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हम चाहते हैं कि सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।” पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *