DniNews.Live

मैनपुरी में चार साल से न्याय की तलाश में महिला:हाईकोर्ट में भी मामला, जमीन की बिक्री पर पीड़िता का गुस्सा

मैनपुरी के करहल क्षेत्र में एक महिला की जमीन पर अवैध कब्जे और उसे हाईकोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद बेचे जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता सीता देवी पिछले चार साल से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं और उन्होंने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। नगला वैसन निवासी सीता देवी ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मौजा मांसरपुर स्थित गाटा संख्या 34/2 की 0.930 हेक्टेयर भूमि में उनका और उनके परिवार का आधा हिस्सा है। आरोप है कि रेढ़ापुर और करहल क्षेत्र के कुछ दबंगों ने इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोपियों ने जमीन को बेच दिया पीड़िता का कहना है कि कब्जा करने के बाद आरोपियों ने जमीन को बेच दिया, जबकि इस भूमि का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद, प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे पीड़िता ने प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल उठाए हैं। गरीब लोगों की जमीनों पर कब्जा सीता देवी ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और गरीब लोगों की जमीनों पर कब्जा करना उसका तरीका बन गया है। उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 1/3 की एक अन्य जमीन पर भी कब्जे का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनका परिवार लगातार भयभीत है। चार साल से न्याय के लिए भटक रही सीता देवी ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उनकी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *