DniNews.Live

मैनपुरी में घर में घुसकर परिवार पर हमला:6 लोग घायल, एसपी कार्यालय पहुंचा परिवार


                 मैनपुरी में घर में घुसकर परिवार पर हमला:6 लोग घायल, एसपी कार्यालय पहुंचा परिवार

मैनपुरी में घर में घुसकर परिवार पर हमला:6 लोग घायल, एसपी कार्यालय पहुंचा परिवार

मैनपुरी के बिछवा थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए, जिससे परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महाराज सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि साहब सिंह, सुग्रीव, अजीत और सर्वेंद्र सिंह समेत कई लोग उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके बेटे जीतू को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। सर्वेंद्र सिंह ने महाराज सिंह के सिर और हाथ पर वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और हाथ टूट गया।
परिवार के अन्य सदस्य बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। जागेश्वरी को बाल पकड़कर जमीन पर गिराया गया और बुरी तरह पीटा गया, जिससे उनका कंधा टूट गया। सरमन सिंह के सिर पर भी लाठी से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया। अनुपम, नीतू और महारानी को भी आरोपियों ने घेरकर पीटा।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने 112 और 1076 पर पुलिस को सूचना दी। हालांकि, आरोप है कि पुलिस काफी देर से पहुंची और थाने जाकर रिपोर्ट लिखाने की सलाह देकर लौट गई। बिछवा थाने पहुंचने पर भी परिवार की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और न ही घायलों का मेडिकल कराया गया। अब खून से लथपथ घायल परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा है। उन्होंने एसपी से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए और घायलों का मेडिकल कराकर उन्हें न्याय दिलाया जाए।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *