DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मैनपुरी में कबाड़ गोदाम में आग लगी:करोड़ों का नुकसान, शॉर्ट सर्किट से लगी आग, देर शाम तक उठता रहा धुआं

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। रसूलाबाद विदुर आश्रम के पास स्थित कल्लू मिश्रा की कबाड़ की गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने में जुट गईं। आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने में फायर टीम को करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बावजूद शाम छह बजे तक गोदाम के अंदर से धुआं और लपटें उठती रहीं। गोदाम मालिक कल्लू मिश्रा ने बताया कि यहां कबाड़ को कंप्रेस्ड करने का काम होता था, जिसके लिए लाखों की मशीनें लगी थीं। गोदाम में प्लास्टिक का कंप्रेशन कार्य चलने के कारण आग ने तेजी से फैलकर सब कुछ राख कर दिया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में लगभग एक करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में उनकी दूसरी फर्म का माल और दिवाली के लिए रखी नगदी भी जल गई। आग की गर्मी से ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन भी टूटकर नीचे गिर गई, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट पाया गया है। फिलहाल पुलिस और फायर टीम ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। करीब चार घंटे तक चली इस आगजनी में गोदाम पूरी तरह खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में जांच में शॉर्ट सर्किट ही आग लगने का मुख्य कारण निकला है। घटना में करोड़ों की संपत्ति जलकर राख हो गई।


https://ift.tt/QjLqefo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *