DniNews.Live

मैनपुरी महिला से टप्पेबाजी, जेवर लेकर फरार हुए ठग:CO सिटी ने जांच की, जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन

मैनपुरी में एक महिला से टप्पेबाजी की घटना सामने आई है। दो ठगों ने तांत्रिक विद्या का झांसा देकर महिला के सोने के जेवर ठग लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी रघुराज के साथ हुई। वह अपने बच्चों के साथ ज्योति टॉकीज के पास स्थित कंप्यूटर सेंटर से लौट रही थीं, तभी दो युवकों ने उन्हें रोका। युवकों ने लक्ष्मी देवी के पुत्र पर संकट होने का दावा किया और तांत्रिक विद्या से उसे दूर करने की बात कही। उन्होंने महिला को अपने सोने के कुंडल और मंगलसूत्र उतारकर उन्हें देने के लिए राजी कर लिया। जेवर लेने के बाद ठग एक पॉलिथीन में रखकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और पीड़ित महिला से पूछताछ की। उन्होंने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। इस संबंध में एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और टप्पेबाजी करने वाले दोनों युवकों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *