DniNews.Live

मैनपुरी पुलिस मौजूदगी में दबंगों ने घर पर किया कब्जा:मारपीट में युवती घायल, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप; वीडियो वायरल

मैनपुरी में पुलिस की मौजूदगी में दबंगों द्वारा एक घर पर कब्जा करने और मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और एक युवती को घायल कर दिया। यह घटना 25 मार्च 2026 को शाम करीब 5:35 बजे मैनपुरी के रूपपुर भरतपुर गांव में हुई। विनीता पत्नी पुष्पेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गांव के सत्यभान, अरविन्द, शीलेन्द्र, विजय सिंह, राजीव, अमन, हिमांशू, फूलनश्री, अमीशा, जूली, अंकित और आरजू लाठी-डंडे, सरिया और लाइसेंसी बंदूक लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि इन लोगों ने घर में तोड़फोड़ की और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। जब विनीता ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। शिकायत के अनुसार, हिमांशू ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की नीयत से फायर भी किया, जिससे विनीता बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद विनीता ने तुरंत 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। कुसमा देवी और विनीता देवी सहित कई लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। सदर कोतवाली थाना प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि गांव में झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने विवाद को शांत कराया और झगड़े के दौरान घायल हुई एक लड़की को उपचार के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सदर एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने जानकारी दी कि गांव में आबादी की भूमि को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि मौके पर जाकर जल्द ही नापतोल कराई जाएगी, जिससे प्रतिदिन होने वाले विवाद को खत्म किया जा सके। एसडीएम ने यह भी कहा कि मारपीट की घटना पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *