Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

मैनपुरी पुलिस पर महिला से फोन छीनने का आरोप, VIDEO:पूर्व सैनिक के घर पर अवैध कग्ब्जा मुक्त कराने पहुंची थी, कार्रवाई की मांग


                 मैनपुरी पुलिस पर महिला से फोन छीनने का आरोप, VIDEO:पूर्व सैनिक के घर पर अवैध कग्ब्जा मुक्त कराने पहुंची थी, कार्रवाई की मांग

मैनपुरी पुलिस पर महिला से फोन छीनने का आरोप, VIDEO:पूर्व सैनिक के घर पर अवैध कग्ब्जा मुक्त कराने पहुंची थी, कार्रवाई की मांग

मैनपुरी में एक वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम भगवन्तपुर का है, जहां एक पूर्व सैनिक के घर पर अवैध कब्जे का आरोप सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला से मोबाइल छीनने का दृश्य दिखाई दे रहा है। पीड़ित महिला सावित्री देवी, जो एक पूर्व सैनिक की पत्नी हैं, ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 31 मार्च 2026 को कुछ दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में उनके मकान पर कब्जा कर लिया। महिला के अनुसार, राजेंद्र सिंह, तेजपाल और अन्य लोगों ने औंछा थाने की पुलिस के साथ मिलकर जबरन ताला खुलवाया और घर पर कब्जा कर लिया। वायरल वीडियो में सामने आए दृश्यों ने मामले की गंभीरता बढ़ा दी है। महिला ने बताया कि जब उन्होंने अपने बेटे को सूचना देने के लिए मोबाइल निकाला, तो मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल बांकेलाल ने उनका मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया और घटना स्थल पर कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। इस पूरे मामले में यह सवाल उठ रहा है कि क्या राजस्व विभाग की मौजूदगी या अनुमति के बिना किसी मकान पर इस तरह कब्जा कराया जा सकता है। जब इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल नरेंद्र कुमार से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है और वे मौके पर मौजूद नहीं थे। फिलहाल, पीड़ित महिला ने उच्च अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *